रामायण में 6 पैक्स एब्स वाले एक्टरों पर भड़के राम अरुण गोविल, सिर्फ पैसा कमाने के लिए, ये गलत है !
रामानंद सागर की रामायण इन दिनों स्टार प्लस पर प्रसारित हो रही है। दूरदर्शन पर अपनी रिकॅार्ड तोड़ टीआरपी के बाद अब इसे दूसरे चैनल पर दिखाया जा रहा है। एक बार फिर से रामायण की चर्चा चारों तरफ हो रही है। रामायण के टेलीकास्ट के दौरान कई बार ये सवाल उठा कि रामानंद सागर की रामायण के बाद टीवी पर कई दूसरी रामायण बनाई गईं।
जिनका प्रसारण इस दौरान फिर से हुआ। लेकिन जो सफलता उस दौर में रामायण को मिली और आज जब कोरोना वायरस के कहर के बीच रामायण ने फिर से टेलीकास्ट होकर टीआरपी पर छा गई है।

वैसा ही सुख उन रामायण को क्यों नहीं मिला जहां पर तकनीकी के साथ कलाकार अपने 6 पैक्स एब्स दिखाते नजर आए। इस पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है रामानंद सागर की रामायण के राम अरुण गोविल ने।


Click it and Unblock the Notifications