राम-लक्ष्मण की शादी में जब अंडरगारमेंट्स पर लग गया था रंग, रामायण शूटिंग के दिन हुआ बवाल !
रामायण की टीआरपी को देखते हुए इसका दोबारा से टेलीकास्ट स्टार प्लस पर हो रहा है। ऐसे में सुनील लहरी यानी कि लक्ष्मण हर दिन की शूटिंग का किस्सा अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। हर बार सुनील एपिसोड टेलीकास्ट के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर प्रसारित हुए एपिसोड के पर्दे के पीछे की कहानी बयान करते हैं।
जो कि तेजी से देखा जाता है। इस बार सुनील लहरी ने बताया है कि कैसे राम-लक्ष्मण के शादी वाले दिन एक ऐसी आफत आ गई थी कि जिससे सभी परेशान हुए । यहां तक कि सोने के दौरान भी सुनील लहरी के लिए एक ऐसी मुसीबत खड़ी हो गई कि अगले दिन उनके लिए शादी वाला सीन करना कठिन हो गया।

सेट पर मौजूद लोगों के लिए ये किस्सा काफी मजेदार भी हो गया था। नहाने के सीन के दौरान कैसे कलाकारों के शरीर पर धोती का कच्चा रंग लगने से मुसीबत आ गई थी, चलिए जानते हैं सुनील लहरी से रामायण का एक और मजेदार और दिलचस्प किस्सा..
View this post on InstagramA post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on


Click it and Unblock the Notifications