रामायण किस्सा: गंगा नदी में फंस गए राम-सीता, विग उतार पानी में कूदे लक्ष्मण, फट गई धोती Video
दूरदर्शन के बाद रामायण का इन दिनों प्रसारण स्टार प्लस पर हो रहा है। ऐसे में रामायण के लक्ष्मण यानी कि सुनील लहरी एक बार फिर से दिलचस्प किस्सा लेकर आ गए हैं। रामायण के प्रसारण के साथ ही सुनील हर एपिसोड के पीछे की दिलचस्प कहानी साझा किया करते हैं।
जहां पर वह अभी तक कई किस्सों के साथ सेट पर होने वाली मस्ती पर भी बात कर चुके हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने रामायण के सेट से एक अनदेखी तस्वीर भी शेयर की थी, जहां पर राम और लक्ष्मण आराम से कुर्सी पर बैठकर तस्वीर निकालते हुए नजर आ रहे थे।

वहीं आज सुनील लहरी ने बताया है कि कैसे वह राम-सीता यानी कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के साथ नदी के बीच फंस गए थे। इसके साथ धोती फटने का भी दिलचस्प किस्सा बताया है।
View this post on Instagramshooting Ke Piche ki Kuchh Ankahi chatpati baten
A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on


Click it and Unblock the Notifications