'हनुमान' ने ऐसा दबोचा कि रोने लगा 200 किलो का खूंखार पहलवान, मांगने लगा था रहम की भीख

dara singh

रामानंद सागर की रामायण से मशहूर हुए दारा सिंह जिन्होंने रामायण सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया था. यही किरदार था जिसने उन्हें घर-घर में एक खास पहचान दिलाई थी. आज भी उन्हें हनुमान के नाम से ही जाना जाता है. लेकिन आपको बता दें कि वह एक पहलवान थे और उन्होंने कई सारी खुशियां भी लड़ी थी. उनके कुछ ऐसे किस्से भी हैं जो कि आज तक लोग याद किया करते हैं. इतना ही नहीं वह इतिहास बना कर गए हैं.

दारा सिंह ने किंग कॉन्ग को बांहों में जकड़ चटाई धूल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बताया जाता है कि ऑस्ट्रेलियाई मशहूर पहलवान किंग कॉन्ग ने उन्हें चुनौती दे डाली थी. जिसके बाद में दारा सिंह ने रिंग में जाकर उनके साथ कुश्ती लड़ी और किंग कॉन्ग को अपनी बांहों में बहुत ही जोरदार तरीके से जकड़ लिया था. जिसके बाद में किंग कॉन्ग, दारा सिंह से रहम की भीख मांगने लग गया था.

200 किलो के पहलवान को दारा सिंह ने जमीन पर पटक मारे लात और घूंसे

दरअसल आपको बता दें कि विश्व चैंपियन किंग कॉन्ग को दारा सिंह से जलन होने लगी थी और इसी वजह से उन्होंने दारा सिंह को चुनौती दे दी थी. बता दें कि उस समय दारा सिंह सिर्फ और सिर्फ 28 साल के थे और इतना ही नहीं उन दिनों उनका वजन 130 किलो था और उन्होंने अपने से लगभग दोगुने 200 किलो के किंग कॉन्ग को बुरी तरह से धूल चटा दी थी. इतना ही नहीं उन्होंने किंग को उठा उठा कर जमीन पर पटक दिया था और खूब लात घूंसे भी मार दिए थे.

पंजाब के रहने वाले थे दारा सिंह

दारा सिंह का जन्म पंजाब में हुआ था. बता दें कि 19 नवंबर 1928 को उनका अमृतसर के धरमूचक में जन्म हुआ और उनके पिता का नाम सूरत सिंह रंधावा था तो मां का नाम बलवंत कौर था. इतना ही नहीं दारा सिंह को बचपन से ही पहलवानी का काफी शौक था और इसी वजह से वह अपने छोटे भाई के साथ में आसपास के जिलों में कुश्ती के समारोह में भाग लिया करते थे. दारा सिंह ने मलेशियाई चैंपियन तरलोक सिंह को भी धूल चटाई थी और इतना ही नहीं यहीं से उनका एक नया सफर शुरू हो गया था.

दारा सिंह ने फिल्मों से भी बटोरी है खूब सुर्खियां

दारा सिंह ने पहलवानी के साथ साथ फिल्मों में भी काफी अच्छे तरीके से अभिनय किया था और वहां से उन्हें काफी सफलता भी हासिल हुई थी. बता दें कि उनकी 1952 में पहली फिल्म संगदिल आई थी. जिसके बाद में एक्टर को 1962 में आई फिल्म किंग कॉन्ग से काफ़ी लोकप्रियता हासिल हो गई थी और उन्हें एक अच्छी खासी पहचान भी मिल गई थी. जिसके बाद में दारा सिंह ने तकरीबन अपने करियर में 100 फिल्मों में काम किया हुआ है. लेकिन जब से उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाया तब से उन्हें घर घर में भी जाना पहचाना जाने लगा. इतना ही नहीं तभी से उन्हें हनुमान के नाम से ही लोग जानते हैं.

More from Filmibeat

Read more about: dara singh ramayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X