भगवान राम के रोल से मिली पहचान, रामायण से परिवार का है ख़ास कनेक्शन, एक्टर बोले- मेरी पिता और...

Gurmeet Choudhary Has Special Connection With Ram: साल 2008 में रामायण का एक शो टेलीकास्ट किया गया था और इसमें देबिना बनर्जी के अलावा गुरमीत चौधरी को भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाते हुए देखा गया था। इसी के अलावा अंकित अरोरा और अखिलेषेंद्र मिश्र को लक्ष्मण और रावण का किरदार मिला था। शो से राम के किरदार में गुरमीत चौधरी को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी।
गुरमीत चौधरी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले बात की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि "मैं फिजिकल ट्रेनिंग के लिए 4:30 बजे निकल जाता था और रास्ते में राम जी के पोस्टर भी देखा करता था। मुझे ऐसा लगता था कि इसी तरह का सेलिब्रेशन देखने को मिला होगा। जब अयोध्या राम जी लौटे होंगे। ऐसी ही वाइब आई होगी।"
गुरमीत चौधरी बताते हैं कि "जब मैं घर से निकलता हूं तो आजकल लोग गुड मॉर्निंग की जगह राम-राम कहते नजर आते हैं।" इसी के अलावा गुरमीत चौधरी ने बताया कि उनके परिवार का रामायण से खास कनेक्शन है। उनके पिता का नाम सीताराम है और देबिना बनर्जी की मम्मी का नाम शबरी है। वह जहां पर पैदा हुए थे वहां का नाम जयरामपुर है।
गुरमीत चौधरी 2 साल पहले राम मंदिर के कंस्ट्रक्शन के वक्त अयोध्या पहुंचे थे और दोबारा अयोध्या जाने पर एक्टर ने बात करते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें वक्त मिलता है वह वहां जरूर जाएंगे। एक्टर ने इस पर कहा कि मैं और दे देना अयोध्या के राम मंदिर में गए हुए हैं और अपने दो बच्चों के लिए भी प्रार्थना की थी।


Click it and Unblock the Notifications











