रामायण वर्ल्ड रिकॉर्ड, भड़क गए राम- सीता, कहा- 30 सालों से हमने इसे जिंदा रखा, रॉयल्टी हमें चाहिए !
लॉकडाउन में सबसे बड़ा फायदा रामायण को हुआ है। इस शो ने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में नंबर 1 शो का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। आलम तो ये है कि इसकी दर्शकों के बीच लोकप्रियता को देखते हुए इसका फिर से प्रसारण किया जा रहा है। साथ ही इस शो के सभी कलाकार भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
जहां पर पहले राम-सीता, लक्ष्मण और रावण का किरदार निभाने वाले कलाकारों को सरकार की तरफ से सम्मान देने की मांग फैंस ने उठाई। वहीं अब राम अरुण गोविल और सीता दीपिका चिखलिया ने रॉयल्टी की इच्छा जाहिर कर दी है।

साथ दी सीता दीपिका ने रामायण पर हर बार नए शोज बनने पर भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे गलत बताया है। दीपिका चिखलिया ने साफ कहा कि अगर हम सब नहीं होते तो आप ये रामायण नहीं देख पाते। इसलिए इसकी रॉयल्टी पर हमारा पूरा अधिकार है।


Click it and Unblock the Notifications