लॉकडाउन में खुली शराब की दुकानें, रामायण के राम-सीता का गुस्सा-अरुण गोविल, दीपिका, सुनील का रिएक्शन
सोमवार को देशभर में शराब की बिक्री और दोबारा ठेके खोलने की इजाजत मिली, इसके बाद देशभर में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। इस पर बॉलीवुड व टीवी सितारों ने गुस्सा जाहिर किया। इसी के चलते रामायण के सीता दीपिका चिखलिया, राम अरुण गोविल और लक्ष्मण सुनील लहरी ने भी गुस्सा जाहिर किया। वहीं कुछ सितारों ने राजस्व का हवाला देते हुए इस फैसले का स्वागत किया।
दैनिक भास्कर से बातचीत में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया व सुनील लहरी ने इस विषय पर बातचीत की। अरुण गोविल ने शराब की दुकानों को खोलने से असहमति जताई तो वहीं दीपिका चिखलिया ने कहा कि शराब कैसे हमारी प्राथमिकता हो सकती है। वहीं सुनील लहरी ने कहा कि मैं शराब नहीं पीता और न ही उनके पास ऐसा कोई अनुभव है।


Click it and Unblock the Notifications











