1400 करोड़ का मालिक बन चुका है रामानंद सागर की 'रामायण' का 'कुश', विदेश में जीता है लग्जरी लाइफ!
Mayuresh Kshetramade Net Worth: 80 के दशक में हर घर में रामानंद सागर की रामायण काफी ज्यादा पसंद की गई। जिसको दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। इस रामायण सीरियल ने लोगों के बीच में काफी लोग प्रियता हासिल की और लॉकडाउन के वक्त भी एक बार फिर से इसका प्रसारण किया गया था। रामायण के बाद में उत्तर रामायण भी आई थी।

उत्तर रामायण में भगवान राम और माता सीता के दोनों पुत्र लव और कुश की कहानी को दर्शाया गया था। साल 1988 में प्रसारित होने वाली उत्तर रामायण में कुश का किरदार निभाने वाले एक्टर अभी के वक्त में 1400 करोड़ की कंपनी के मालिक बन चुके हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।
रामायण के कुश बने बिजनेसमैन
रामानंद सागर के उत्तर रामायण में लव की भूमिका स्वप्निल जोशी द्वारा निभाई गई थी। लेकिन कुश की भूमिका अभिनेता मयूरेश क्षेत्रमाडे द्वारा निभाई गई थी। आज हम आपको इस आर्टिकल में मयूरेश क्षेत्रमाडे के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सिर्फ 13 साल की उम्र में एक्टिंग छोड़कर पढ़ाई में ध्यान दिया।
कुछ खबरों की माने तो मयूरेश क्षेत्रमाडे अमेरिका चले गए थे और वहां पर फाइनेंस की पढ़ाई की और बिजनेस की बारीकियों को भी अच्छे से समझा। उनकी लिंकडइन प्रोफाइल के आधार पर साल 2003 में उन्होंने वर्ल्ड बैंक में रिसर्चर के तौर पर लंबे वक्त तक काम किया और इसके बाद में कॉर्पोरेट फील्ड में भी एक्टिव हो गए।
साल 2016 में इस फील्ड में मयूरेश क्षेत्रमाडे को सबसे बड़ी कामयाबी हासिल हुई। जब उनको ग्लोबल मार्केटिंग प्लेटफार्म कंपनी कमीशन जंक्शन में बतौर सीईओ नियुक्त कर दिया गया था। सालों तक उन्होंने इस कंपनी को अपनी मेहनत के दम पर ऊंचाइयों तक पहुंचा और फिर साल 2022 में इसका 1400 करोड़ का रेवेन्यू पहुंच गया।
अब कहां पर रहते हैं मयूरेश क्षेत्रमाडे?
अभी के वक्त में मयूरेश एक बहुत ही मशहूर और सफल बिजनेसमैन बन चुके हैं। उन्होंने देश का नाम भी रोशन किया है। लेकिन अभी के समय में वह अपने परिवार के साथ में न्यूयॉर्क में रहते हैं। उत्तर रामायण में उन्होंने कुछ की भूमिका जिस तरीके से निभाई थी आज भी वह काफी ज्यादा पसंद की जाती है और उन्हें अभी तक कोई भूल नहीं पाया है।


Click it and Unblock the Notifications
