रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' में रवीना टंडन की बहन ने निभाया था राधा का रोल, 31 साल बाद ऐसे जी रहीं जिंदगी

Shri Krishna Actress Reshma Modi: रामानंद सागर के हिट सीरियल 'श्री कृष्णा' में कई सारे ऐसे कलाकार नजर आए जो कि काफी ज्यादा फेमस हो गए थे। शो में श्वेता रस्तोगी ने छोटी राधा का किरदार निभाया। लेकिन क्या आप जानते हैं की बड़ी राधा का किरदार किसने निभाया था। दरअसल सीरियल में रेशमा मोदी ने बड़ी राधा का किरदार निभाया था और आपको जानकर हैरानी होगी कि वह रिश्ते में रवीना टंडन की बहन लगती हैं।
सीरियल में सर्वदमन बनर्जी ने बड़े कृष्ण का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं रेशमा मोदी की जोड़ी उनके साथ में काफी पसंद की गई थी और अक्सर उन्हें साथ में ही दिखाया गया। रेशमा ने ही मां लक्ष्मी का किरदार निभाया था। रेशमा मोदी का पालन पोषण मुंबई में हुआ और वह एक आउटसाइडर थी। लेकिन अपनी बहन रवीना टंडन के कारण उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
दरअसल, बताया जाता है कि रवीना टंडन के पिता रवि टंडन, रेशमा मोदी के रिश्ते में मामा लगते थे। इसी के ले हाथ से अगर देखा जाए तो रेशमा और रवीना दोनों आपस में बहने लगती थी। फिल्म इंडस्ट्री में कनेक्शन होने के बावजूद भी रेशमा मोदी ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी मेहनत के बलबूते पर कदम जमाए। उन्होंने लंदन से एक्टिंग का कोर्स किया।भारत आकर रोशन तनेजा एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया।
बाद में रेशमा मोदी ने टीवी शो 'गुल गुलशन गुलफाम' से अपने करियर की शुरुआत की। इसी शो में काम करने के दौरान उन्हें रामानंद सागर का टीवी सीरियल 'श्री कृष्णा' ऑफर हुआ था। उन्हें राधा के रोल के लिए कॉल आया और वह ऑडिशन देने गई तो उन्हें चुन लिया गया। रेशमा, राधा के किरदार में घर-घर में फेमस हो गई और 31 साल बाद आज भी लोग उन्हें राधा के रोल में ही पहचानते हैं।
हालांकि रेशमा मोदी ने बाद में कहानी घर-घर की, कुटुंब और कसम तेरे प्यार की जैसे बेहतरीन सीरियल्स में काम किया है। यहां तक कि एक्ट्रेस को फिल्मों में भी देखा जा चुका है। उन्होंने रहना है तेरे दिल में और साढ़े सात फेरे जैसी फिल्मों में काम किया। आज भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव है और कई बार फिल्म और टीवी शो में भी उन्हें देखा जाता है। इंस्टाग्राम पर भी उन्हें अक्सर काफी एक्टिव देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











