'रामायण' के 'भरत' को मिली थी 40 की उम्र में दर्दनाक मौत, एक्टिंग के साथ-साथ करते थे खेती!

Bharat Aka Sanjay Jog Death: 39 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामानंद सागर के रामायण सीरियल में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने राम और सीता का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। लेकिन इस शो में कुछ ऐसे भी कलाकार थे जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल छू लिया था और इसी में रामायण में राम के भाई भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग का भी नाम शामिल है।

Bharat Aka Sanjay Jog Death

आज के वक्त में संजय जोग इस दुनिया में नहीं है। रामायण में संजय जोग ने जब एंट्री ली थी तो वह सब की नजरों में काफी ज्यादा छा गए थे। उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को बहुत ही ज्यादा इंप्रेस कर दिया था और अपने कैरेक्टर को अमर बना दिया। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उनकी मौत बहुत ही ज्यादा दर्दनाक हुई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय ने शुरू से ही एक्टिंग नहीं की। बताते चलें कि वह एक किसान हुआ करते थे और खेती करते थे। लेकिन जब उन्होंने एक्टिंग शुरू की तो खेती भी साथ के साथ करते थे। संजय का जन्म 24 सितंबर 1955 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ। उन्होंने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई नागपुर से ही पूरी की।

इसके बाद में संजय मुंबई आकर आगे की पढ़ाई करने लग गए थे और इसी दौरान उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी जाग गई। इसी के चलते कॉलेज के बाद उन्होंने फिल्मालय स्टूडियो से एक्टिंग का कोर्स कर लिया था। उन्हें उसके बाद में पहली मराठी फिल्म सपला मिली थी। जो बुरी तरीके से फ्लॉप साबित हुई थी और इसके बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे। कहां जाकर वह खेती करने लग गए थे।

एक बार फिर संजय किसी काम से मुंबई वापस लौटे और उनको मल्टी स्टारर मराठी फिल्म मिल गई थी। इसके बाद में उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसी दौरान उनका रामानंद सागर की रामायण में भरत का किरदार निभाने का मौका मिला। लेकिन एक्टिंग के साथ-साथ उन्होंने अपनी खेती को भी जारी रखा। हालांकि 27 नवंबर 1995 में संजय ने लीवर की बीमारी की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Read more about: ramanand sagar sanjay jog
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X