'रामायण' की 'माता सीता' ने मजबूरी में किया था बी-ग्रेड फिल्मों में काम, करियर में झेलना पड़ा था संघर्ष
Dipika Chikhlia Did B Grade Movies: रामानंद सागर की रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। अभी के वक्त में वह टीवी इंडस्ट्री की एक बड़ी स्टार भी बन चुकी है और काफी सारे टीवी शोज से लेकर फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार इतना बखूबी निभाया था कि आज भी लोग उनको पूजते हैं। इस किरदार से उन्होंने काफी दौलत और शोहरत हासिल कर ली थी। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने भी अपने करियर में काफी संघर्ष किया है।
18 साल की उम्र में किया फिल्मी डेब्यू
दीपिका चिखलिया ने एक समय पर बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया और सिर्फ 18 साल की उम्र में फिल्मों में आ गई थी। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में काफी संघर्ष भी किया। साल 1983 में फिल्म 'सुन मेरी लैला' से उन्होंने डेब्यू किया। बाद में 'घर संसार' और 'घर का चिराग' जैसी फिल्मों में भी काम किया।
मजबूरी में किया बी ग्रेड फिल्मों में काम
लेकिन आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया की फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप होती जा रही थी और इसी के चलते उनका ऑफर मिलना भी बंद हो गए थे। लेकिन घर चलाने के लिए और मजबूरी के चलते उन्होंने कई बी ग्रेड फिल्मों में काम किया जिसमें 'चीख' और 'रात के अंधेरे में' भी शामिल है।
लेकिन दीपिका चिखलिया को बी ग्रेड फिल्मों से भी कोई खास पहचान प्राप्त नहीं हुई। तब वह 20 या 21 साल की उम्र की थी तो उनको रामानंद सागर के सीरियल रामायण में माता सीता का किरदार निभाने का मौका मिला।
टीवी से मिली लोकप्रियता
दरअसल दीपिका की सादगी और खूबसूरती पर डायरेक्टर भी इंप्रेस हो गए थे और उन्होंने माता सीता के रोल के लिए उनको फाइनल कर लिया था। इसी रोल के चलते वह रातों-रात स्टार बन गई थी। इसके बाद में दीपिका को विक्रम बेताल सीरियल में भी देखा गया।
दीपिका चिखलिया टीवी इंडस्ट्री में छा गई थी और इसके बाद में उन्होंने काफी सारी टीवी शोज में भी काम किया। जिसमें 'लव कुश' और 'धरतीपुत्र नंदिनी' जैसे कई सारे टीवी शोज शामिल थे।
अभी के समय पर दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उन फिल्मों में भी नजर आती रहती हैं। उन्होंने हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी फिल्मों में भी काम किया।


Click it and Unblock the Notifications