..................... Ramanand Sagar Ramayan shooting was completed in 550 days, one episode was made for 9 lakhs - Hindi Filmibeat

रामानंद सागर की रामायण के एक एपिसोड की लागत जान चकरा जाएगा सिर, 550 दिन तक चली थी शूटिंग

Ramanand Sagar ramayan

टेलीविजन पर आज से तकरीबन 36 साल पहले रामानंद सागर की रामायण को प्रसारित किया गया था। जिसको दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। इतना ही नहीं इस में दिखाए गए किरदारों को भी लोगों ने खूब प्यार दिया और आज तक उन्हें पूजनीय मानते रहे। कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन के समय पर भी दूरदर्शन पर इस सीरियल को एक बार फिर से प्रसारित किया गया था। आज भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज़ बना हुआ है। इतना ही नहीं टीआरपी पर भी दूसरे टीवी सीरियल से यह काफी आगे रहा।

शुरू में रामानंद सागर को नहीं मिला सपोर्ट

लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि रामायण के डायरेक्टर रामानंद सागर ने जब फिल्मों से हटकर ऐसे टीवी सीरियल्स को बनाना शुरू किया तो लोगों ने उन्हें बहुत ही कम सपोर्ट किया। ऐसा इसीलिए क्योंकि उस वक्त ऐसा माना जाता था कि टीवी पर बहुत ही ज्यादा मुनाफा नहीं हो पाता है। लेकिन इसके बावजूद भी रामानंद सागर ने किसी की एक नहीं सुनी। उन्होंने सीरियल बनाया और यह काफी सुपरहिट भी साबित हुआ।

550 दिन चली थी रामायण की शूटिंग

इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि इस सीरियल के 52 एपिसोड किए गए थे। जिसे 3 बार एक्सटेंड करके 78 एपिसोड में तब्दील कर दिया गया। इतना ही नहीं इस सीरियल की शूटिंग 550 दिनों तक चलती रही। दर्शकों के बीच भी यह शो इतना ज्यादा लोकप्रिय साबित हुआ कि इस सीरियल को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। बता दें कि उस वक्त इसकी व्यूअरशिप 82% बताई गई जो कि किसी भी टीवी सीरीज के लिए सबसे ज्यादा मानी जाती है। इस शो के हर एक एपिसोड से दूरदर्शन को तकरीबन 40 लाख की कमाई हो जाया करती थी।

9 लाख में बंटा था रामायण का एक एपिसोड

लेकिन अगर इस शो से एक एपिसोड के 40 लाख रुपए कमाए जा रहे हैं तो इस पर खर्च भी जबरदस्त किया गया है। बता दें कि दर्शकों को अच्छा अनुभव देने के लिए रामानंद सागर ने हर एक छोटी से छोटी चीज का बहुत ही ध्यान रखा। जिससे कि कोई भी दर्शक निराश ना हो। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रामानंद सागर की रामायण का 1 एपिसोड बनाने के लिए 9 लाख रुपए का खर्चा आया करता था। जो कि यह उस समय काफी बड़ी बात हुआ करती थी।

Read more about: ramanand sagar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X