रामानंद सागर की 'रामायण' की मुंबई नहीं बल्कि इस जगह हुई थी शूटिंग, 'रावण' ने खुद किया था खुलासा

Ramanand Sagar Ramayan Shooting Location

Ramanand Sagar Ramayan Shooting Location: टेलीविजन बहुत ही पुराना हो चुका है और एक वक्त था जब इस पर ऐसे शोज आया करते थे जो दर्शकों को काफी पसंद भी आते थे। जिसमें एक रामानंद सागर की 'रामायण' भी थी। इसको देखने के लिए दर्शक अपना सारा काम छोड़कर बस टीवी के सामने बैठ जाते थे। भले ही आज रामानंद सागर इस दुनिया में नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी रामायण बहुत पॉप्युलर है और आज भी दर्शक इसको देखना पसंद करते हैं।

लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रामानंद सागर को रामायण को तैयार करने में बहुत वक्त लग गया था। दरअसल जब इसको टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था तो हर कोई यही चाहता था कि यह बिल्कुल परफेक्ट रहे। शो के पहले एपिसोड को 25 जनवरी 1987 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। लेकिन इसकी बनने की तैयारी कई साल पहले ही शुरू हो गई थी।

रामानंद सागर की रामायण के कुल 78 एपिसोड आए थे और इसका आखिरी एपिसोड 1988 में आया था। इस शो ने इतनी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली कि आज भी 2024 में अगर टीवी पर यह टेलीकास्ट होती है तो लोग उसे देखना पसंद करते हैं। वैसे तो अक्सर फिल्म और टीवी शोज की शूटिंग मुंबई में की जाती है। लेकिन रामायण की शूटिंग गुजरात के उमरगाम में हुई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि खुद बीबीसी के एक इंटरव्यू में रावण का किरदार निभा चुके अरविंद त्रिवेदी ने इस बात का खुलासा किया था। एक्टर ने यह भी बताया था की शूटिंग के लिए पूरी कास्ट मुंबई से ट्रेन लेकर गुजरात जाया करती थी। शो में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया तो वही दीपिका चिखलिया ने माता सीता का किरदार निभाया था।

More from Filmibeat

Read more about: ramanand sagar ramayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X