..................... महाराष्ट्र में लॉकडाउन-धारा 144 लागू, सब शूटिंग बंद- फिर से शुरू होगी 'रामायण'- नोट करें समय | Ramanand sagar ramayan repeat telecast timing on star bharat after maharashtra lockdown - Hindi Filmibeat

महाराष्ट्र में लॉकडाउन-धारा 144 लागू, सब शूटिंग बंद- फिर शुरू होगी 'रामायण' - नोट कर लीजिए चैनल का नाम-टाइमिंग

देशभर में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र में लॉकडाउन और धारा 144 लगा दी गई है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर आने वाले 15 दिन तक शूटिंग और व अन्य काम ठप्प हो गए हैं। इसके चलते टीवी पर फिर से रिपीट-टेलीकास्ट देखने को मिल सकते हैं। कोरोना की दूसरी लहर में दर्शकों की मांग पर एक बार फिर 90 दशक का लोकप्रिय सीरियल रामायण फिर से वापसी कर रहा है।

भारतीय टेलीविजन का सबसे प्रतिष्ठित शो रामायण का फिर से प्रसारण होने जा रहा है। रामानंद सागर की 'रामायण' का इस बार किस चैनल और किस समय टेलीकास्ट होगा, इसे लेकर नई डिटेल सामने आ चुकी हैं। बता दें पिछले साल देशभर में हुई तालाबंदी के दौरान सूचना व प्रसारण मंत्रालय से दर्शकों ने महाभारत और रामायण जैसे शो के दोबारा प्रसारण करने की मांग की थी। उस दौरान भी रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी इन शो ने हासिल की थी।

कब और कैसे देखें रामायण

कब और कैसे देखें रामायण

एक बार फिर से दर्शकों की डिमांड पर रामायण का पुन: प्रसारण किया जा रहा है। ये टीवी चैनल स्टार भारत पर शाम 7 बजे आएगा। एक बार फिर दर्शक स्टार भारत पर इस शो को देख पाएंगे।

 राम नवमी का त्योहार

राम नवमी का त्योहार

इसी महीने 21 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार है। ऐसे में दर्शकों द्वारा रामायण की मांग की गई। वहीं रामायण का दोबारा प्रसारण चैनल के लिए भी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। क्योंकि पिछली बार भी रामायण ने दुनिया भर में टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़े थे।

 रामानंद सागर की रामायण

रामानंद सागर की रामायण

रामानंद सागर द्वारा साल 1987 में पहली बार रामायण टीवी पर ऑन एयर हुई थी। उस समय जब इस शो ने दस्तक दी थी तो दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। इसे देखने के लिए सड़कें सुनसान हो जाती थीं, क्योंकि सभी लोग अपनी टीवी पर ये शो देखने में मग्न हो जाते थे।

रामायण के प्रसिद्ध कलाकार

रामायण के प्रसिद्ध कलाकार

रामायण के किरदार का एक एक एक्टर खूब लोकप्रिय हुआ था। इसमें राम का किरदार अरुण गोविल और सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। वहीं लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने अदा किया था। हाल में ही अरुण गोविल बीजेपी में शामिल होकर चर्चा में थे।

 रामायण को मिली बंपर टीआरपी

रामायण को मिली बंपर टीआरपी

पिछले साल जब लॉकडाउन था और तमाम टीवी चैनल पर रिपीट-टेलीकास्ट शो प्रसारित हो रहे थे तो दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत भी ऑन एयर हुए। ऐसे में दूरदर्शन बाकी चैनल्स को पछाड़ कर दूसरी बार नंबर 1 चैनल बना। कई हफ्ते तक रामायण टीआरपी में टॉप पर बना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X