रामायण की 'शूर्पणखा' 36 साल में बदला रंग-रूप, उनकी राक्षसों वाली हंसी से रामानंद सागर हुए थे इंप्रेस

रामानंद सागर की 'रामायण' साल 1987 में टेलीकास्ट की गई थी। आज के वक्त में भी यह आईकॉनिक शो लोगों के दिलों में बसा हुआ है। शो में भगवान रामका किरदार अरुण गोविल ने और माता सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। जिनकी छवि आज भी दर्शकों के लिए पूजनीय है। लेकिन इसी सीरियल में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रेनू धारीवाल भी लोगों को काफी पसंद आई थी।
शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली रेनू धारीवाल की हंसी भी आज तक दर्शकों के कानों में गूंजती है। हालांकि उन्होंने रामायण में काम करने के बाद में किसी भी दूसरे सीरियल में काम नहीं किया। एक्ट्रेस ने अपनी इस अदाकारी के चलते देशों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। अब उनकी उम्र 59 साल की हो चुकी है और आप वह कहां है आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
रेनू धारीवाल ने सिर्फ 22 साल की उम्र में शूर्पणखा का किरदार निभाया और अब वह 59 साल की हो गई है। लेकिन उम्र के साथ-साथ उनका पूरा का पूरा लुक बदल चुका है। शादी के बाद में उन्होंने अपना नाम रेनू खानोलकर कर लिया। उनका एक 23 साल का बेटा भी है और आज के वक्त में वह शूर्पणखा के किरदार में घर-घर में पहचानी जाती हैं। रेनू ने राजनीति में अपना कदम रखा और कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ी। वह अपने पति और बेटे के साथ मुंबई के अंधेरी स्थित अपार्टमेंट पर रहती हैं।
रेनू आज के वक्त में लाइमलाइट से काफी दूर है और अपने परिवार के साथ वक्त बिताती हैं। एक्ट्रेस की माने तो उनके परिवार में किसी भी सदस्य ने उन्हें फिल्मों या एक्टिंग में जाने की इजाजत नहीं दी थी। हालांकि उनकी मां ने उनके साथ दिया और वह अपने पिता से झूठ बोलकर मुंबई आ गई थी। यहां पर उन्होंने एक्टिंग क्लासेस जॉइन की और थिएटर में भी काम करना शुरू किया। इसके बाद रामानंद सागर ने उन्हें शूर्पणखा का रोल दिया था।
रेनू को जब रामानंद सागर ने ऑडिशन के लिए बुलाया तो उनसे कहा गया कि तुम्हें सिर्फ राक्षसों की तरह हंसना है। रेनू ने भी इसका भरपूर फायदा उठाया और कुछ ऐसा ही किया। इसके बाद रामानंद सागर ने उन्हें अपने इस किरदार के लिए पसंद कर लिया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्हें बी आर चोपड़ा की टीवी सीरीज 'चुन्नी' और हेमा मालिनी की डायरेक्टोरियल डेब्यु फिल्म 'दिल आशना है' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन उन्हें शूर्पणखा के किरदार से ही असल पापुलैरिटी हासिल हुई।


Click it and Unblock the Notifications