इस स्टार किड को अपने दादा की वजह से पड़ रही हैं गालियां..लोग क्या क्या कह रहे हैं!
रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर हेटर्स की जमकर लताड़ लगाई।
लोगों के सोचने का कॉन्सेप्ट भी निराला है। फिल्मों में, टेलिवीज़न सीरियल में जिस स्टार को जैसे किरदार में देख लिया असल में भी उनके प्रति वैसी ही सोच बना लेते हैं और अगर वो उनकी सोच के विपरीत सामने आ जाएं तो ऐसी ऐसी बातें बोल देते हैं जो काफी खराब लगती हैं।
महादेव सीरियल में पार्वती का किरदार निभाने वालीं सोनारिका भदौरिया ने जब अपनी बिकिनी वालीं तस्वीरें डालीं तो उन्हें क्या क्या भला बुरा नहीं कहा। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो चुका है। वो नाम है साक्षी चोपड़ा का।

दरअसल साक्षी टीवी के मशहूर सीरियल रामायण के मेकर रामानंद सागर की पड़पोती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें रामानंद सागर की पड़पोती होने के कारण ही लोगों की गालियां सुननी पड़ रही हैं।
ऐसा लगता है कि लोग जो टीवी सीरियल में देख लेते हैं वो असल में भी देखना चाहते हैं। शायद रामानंद सागर की पड़पोती होने के कारण लोग उन्हें बिकिनी में नहीं बल्कि घाघरा चोली में देखना ज़्यादा पसंद करेंगे। बहराल, इस बारे में हम ज़्यादा नहीं बोलेंगे। हम बस यहां ये खबर दे रहे हैं कि साक्षी ने उन हेटर्स को एक वीडियो के जरिये जमकर क्लास लगाई है।
साक्षी एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। साक्षी ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया।
इस वीडियो में पहले एक आदमी अपनी बॉडी दिखाता है तो उस पर लोग अच्छे कमेंट्स करते हैं, लेकिन जब लड़की अपना फिगर दिखाती है तो लोग उसे स्लट कहते हैं।
कमबैक का मतलब धमाका..और धमाका मतलब ये स्टार..CLEAR है!
इस वीडियो में साक्षी ने बताया कि महिलाओं के अपने साथ हो रहे दोहरे बर्ताव को रोकने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि महिलाएं खुद पर भरोसा करें और खुद को किसी से कम ने समझे।


Click it and Unblock the Notifications