एकता के लिए कुछ भी करेंगे राम कपूर

By Priya Srivastava

Ram Kapoor
भले ही एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में परदे के पीछे काम करनेवाले लोगों का यह मानना हो कि एकता के प्रोडक्शन हाउस में कई परेशानियां होती हैं और लोग उन्हें पसंद नहीं करते लेकिन परदे के सामने यानी ऑन स्क्रीन ऐसे कई कलाकार हैं, जो एकता के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

अब अपने राम कपूर को ही ले लें। राम कपूर ने एकता कपूर के लिए सबसे पहले 'घर एक मंदिर' में काम किया था। उस वक्त से वह एकता के और एकता उनकी चहेती बन गयी थी। यही वजह थी कि सीरियल 'कसम से' में राम कपूर को एकता ने लिया और शो सुपर हिट रहा। यह एकता का ही जादू है कि जब राम कपूर के पास दो शो के ऑफर आये और दोनों की शूटिंग एक ही वक्त में होनी थी तो उन्होंने एकता से दोस्ती निभाते हुए दूसरे शो को करने से इनकार कर दिया।

इमेजिन चैनल पर 'स्वयंवर सीजन 3' शुरू हो जा रहा है। पिछले दो बार से रामकपूर ही इस शो को होस्ट कर रहे थे लेकिन इस बार वह शो से बाहर हैं। उनकी जगह हितेन ने ली है। इस बारे में राम कपूर का कहना है कि उनके लिए हमेशा एकता सबसे प्रमुख हैं। एकता ने ही उन्हें सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। उनकी पहली प्राथमिकता एकता ही हैं। राम कपूर व साक्षी एक साथ पहली बार किसी शो में नजर आयेंगे। सोनी के इस शो का नाम है 'बड़े अच्छे लगते हैं'।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X