जब विदेश में जाकर रास्ता भटक गईं थी इस मशहूर अभिनेता की पत्नी, बोलीं- कैब वाले ने हमारे साथ...

Ram Kapoor Wife Gautami Kapoor: टीवी एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर दोनों ही टेलीविजन के मशहूर सितारे हैं। बता दे कि उनकी पत्नी टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म और फिल्मों में भी काम कर चुकी है। लेकिन एक बार गौतमी कपूर शूटिंग के दौरान पेरिस गई और वहां पर खो गई। जिसके चलते वह काफी ज्यादा घबरा गई थी।
दरअसल इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार गोतमी ने बताया था कि "जब मैं पेरिस गई तो मुझे बताया गया था कि फ्रांस के लोग बिल्कुल भी फ्रेंडली नहीं होते। वह कॉर्पोरेट भी नहीं करते हैं और मैंने जो एक्सपीरियंस किया उसने यह गलतफहमी दूर कर दी। अंजुम फाकीह शो में मेरी बेटी का रोल कर रही थी और तब हमने एक दिन एफिल टावर जाने का प्लान किया।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गौतमी कपूर सीरियल 'तेरे शहर में' की शूटिंग के दौरान पेरिस गई थी। उन्होंने इस पर बताया कि "वापस आते वक्त हम खो गए और हमने टुकटुक ड्राइवर को कहा कि हमको पास के स्टेशन पर छोड़ दे। तो उसने हमें कहा कि हमारे होटल तक का वह सिर्फ 10 यूरो लेकर और हमने इसीलिए होटल जाने का सोचा।"
गौतमी कपूर ने आगे बताया कि "जब हम होटल पहुंचे तो हमें इस बात का पता चला कि ये वो होटल नहीं था जिसमें हम रुके थे। वहां पर मौजूद लोगों से पता चला कि यहां पर एक जैसे नाम के कई होटल है। टुक टुक ड्राइवर बहुत ही ज्यादा दयाल था और उसने हमें फिर पास के मेट्रो स्टेशन पर छोड़ दिया था। इसके लिए उसने पैसे भी नहीं लिए थे।"
राम कपूर की पत्नी ने आगे बताया कि "नए शहर में खो जाना बहुत ही ज्यादा डरावना था और लोगों के एटीट्यूड ने हमको काफी कंफर्ट कर दिया था। जब हमने ट्रेन ली तो रात के 12:30 बज रहे थे। अंजुम भी पैनिक कर रही थी। लेकिन फिर हमने वॉक करने का फैसला लिया और मैंने एक कैब रोक कर उसको होटल तक छोड़ने के लिए कहा।"
गौतमी कपूर में आगे बताया कि "जो हमने दूसरी बार कैब ली थी उसे ड्राइवर को भी रास्ता नहीं पता था और फिर भी उसने हमारी सहायता की। उस ड्राइवर ने भी पैसे नहीं लिए क्योंकि उसकी ड्यूटी का वक्त खत्म हो चुका था। वह हमारी सिर्फ मदद कर रहा था। हमें पेरिस के लोगों काव्यवहार भी काफी पसंद आया।"


Click it and Unblock the Notifications











