आधी रात को राम कपूर ने कंबल में घुसकर इनफ्लुएंसर संग की ऐसी हरकत, लोग बोले- ये नहीं सुधरेगा!

Ram Kapoor Trolled For Being Romantic With Varun Yadav: नेटफ्लिक्स का शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। टीवी के टॉप अभिनेता कहे जाने वाले राम कपूर इस गेम में लोगों को काफी इंटरटेन कर रहे हैं। उनका मस्ती भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आता है। शो में वह इनफ्लुएंसर वरुण यादव के साथ मस्ती करते नजर आए जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Ram Kapoor

राम कपूर ने वरुण यादव के साथ की मस्ती

आधी रात को वरुण यादव और राम कपूर एक साथ मस्ती करते हुए नजर आए। धीरज धूपर से लेकर आकांक्षा चौधरी, आकांक्षा चमोला और वरुण यादव साथ में थे। इसी दौरान वरुण के पास में आकर राम कपूर कंबल में घुस जाते हैं और वह उन्हें गले लगा लेते हैं। कंबल से मुंह ढक कर रोमांस करने की एक्टिंग करते हैं।

यह पूरा मामला देखकर आकांक्षा चौधरी रहती है कि "सर, यहां पर पारिवारिक माहौल चल रहा था और आपने इसको खराब कर दिया है।" तो आकांक्षा चमोला ने राम कपूर को कहा कि "यह इतना जेलस आदमी है।" सबसे मजेदार मूवमेंट वह था जब लैला कंबल हटाकर बच्चे की एक्टिंग करते हुए नजर आए। यह देखकर वहां पर मौजूद लोग खूब हंसने लगे।

राम कपूर की हो रही आलोचना

हालांकि सोशल मीडिया पर काफी सारे लोगों को यह वीडियो फनी लग रहा है तो वही काफी सारे लोग राम कपूर की आलोचना भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राम कपूर ऐसी हरकतें रियलिटी शो में क्यों कर रहे हैं? इससे पहले एक एपिसोड में राम कपूर ने वरुण यादव को लिप किस कर दिया था। लेकिन यह सब सिर्फ मजाक में था। हालांकि 52 साल के एक्टर का टीवी पर ऐसी हरकतें करना लोगों को पसंद नहीं आया।

श्रेया कालरा ने राम कपूर पर लगाए आरोप

राम कपूर को बीते एपिसोड में श्रेया कालरा ने टारगेट किया था। अभिनेता ने टास्क के वक्त श्रेया को कभी तो गाल पर तो कभी माथे पर किस किया। तब श्रेया कुछ नहीं कहा पाई लेकिन बाद में जब उनके और राम के रिश्ते में खटास आ गई तो श्रेया ने राम पर उंगली उठाने शुरू कर दिया। शिल्पा शिंदे के साथ बातचीत के दौरान श्रेया ने कहा कि अगर राम ने उन्हें फिर से किस करने की कोशिश की तो वह चुप नहीं बैठेंगी।

Read more about: ram kapoor lock upp 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X