Ram Kapoor ने 51 की उम्र में घटाया 42 किलो वजन, ट्रांसफार्मेशन देख फैन्स हुए हैरान

Ram Kapoor Transformation: टीवी के मशहूर अभिनेता राम कपूर अभी के समय पर काफी चर्चा का विषय बने हुए नजर आते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक वक्त था जब वह काफी हेल्दी दिखाई देते थे। लेकिन अब हाल ही में एक्टर का ट्रांसफार्मेशन देखने के बाद में हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल हाल ही में एक्टर ने कुछ तस्वीरों को शेयर किया और इसमें उनका काफी वेट लॉस नजर आया।
राम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करते हुए पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। एक वक्त था जब वह काफी हेल्दी नजर आते थे लेकिन अब नई तस्वीरों में काफी स्लिम और फिट देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर की टी शर्ट और जींस पहने हुए नजर आ रहे हैं।
राम कपूर की इन तस्वीरों के दौरान वह काफी ज्यादा हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "हाय दोस्तों, इंस्टाग्राम से थोड़ी देर की अनुपस्थिति के लिए मुझे खेद है। मैं खुद पर बहुत कम कर रहा था।" बता दें कि एक्टर को एक अन्य तस्वीर में पत्नी गौतमी कपूर के साथ में देखा गया।
इस तस्वीर पर मिरर पर लिखा हुआ था 48 किलोग्राम। इसका मतलब तो यह है कि राम कपूर ने अपना तकरीबन 42 किलो वजन कम कर लिया है और यह बहुत ही हैरान कर देने वाली बात है। अब एक्टर की इस मेहनत की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
इसी के अलावा कुछ वक्त पहले पिंक विला के साथ में इंटरव्यू के दौरान राम कपूर ने अपने टीवी पर कमबैक को लेकर बात की थी। जहां उन्होंने कहा था कि "फिलहाल नहीं, मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं। सफल टीवी शो कई बार सालों तक चलते हैं और आप एक ही किरदार तक सीमित रहते हो। मुझे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म और फिल्मों पर जगह मिली है। इसीलिए सालों तक एक ही किरदार को निभाने की कल्पना करना थोड़ा मुश्किल है।"


Click it and Unblock the Notifications











