स्टार प्लस के शो अनुपमा में राम कपूर की एंट्री, तलाक के बाद रूपाली गांगुली से करेंगे रोमांस

स्टार प्लस का शो अनुपमा, टीआरपी रेटिंग में हमेशा आगे रहता है और अब जल्दी ही शो में एक और दिलचस्प ट्विस्ट आने वाला है। खबर है कि शो में राम कपूर की एंट्री होने वाली है जो अनुपमा से रोमांस करते दिखाई देंगे। वनराज से तलाक लेने के बाद अनुपमा की ज़िंदगी में एक नए आदमी की एंट्री होगी और इसके लिए राम कपूर को अप्रोच किया गया है।

शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने भी इस बात को कंफर्म किया कि वो चाहते हैं कि राम कपूर, रूपाली गांगुली के साथ शो पर दिखाई दें। राजन शाही का मानना है कि राम टीवी के बहुत ही पॉपुलर चेहरे हैं और उनकी एंट्री से शो को फायदा मिलेगा।

ram-kapoor-to-play-rupali-ganguly-s-love-interest-in-star-plus-anupamaa

राम कपूर टीवी पर कई बार रोमांस कर चुके हैं। उनकी शुरूआत एकता कपूर के सीरियल घर एक मंदिर में गौतमी गाडगिल से रोमांस के साथ हुई थी। बाद में राम और गौतमी ने शादी कर ली। इसके बाद राम कपूर, प्राची शाह के साथ कसम से में रोमांस करते दिखाई दिए।

आखिरी बार, राम कपूर, साक्षी तंवर के साथ बड़े अच्छे लगते हैं, नाम के शो में रोमांस करते दिखाई दिए। इस बीच राम कपूर, कई फिल्मों का भी हिस्सा रहे।

सीरियल में आ चुका है ट्विस्ट

सीरियल में आ चुका है ट्विस्ट

गौरतलब है कि सीरियल में काव्या और पाखी की एंट्री के बाद वनराज को दोनों में से एक को चुनना पड़ा है और ज़ाहिर सी बात है कि वनराज ने अपनी बेटी को चुना है। क्योंकि वो पति भले ही अच्छा ना हो, लेकिन पिता सबसे अच्छा है। लेकिन इसके बाद काव्या, अनुपमां की ज़िंदगी में भूचाल लाने के लिए तैयार हो चुकी है।

समर और नंदिनी की प्रेम कहानी

समर और नंदिनी की प्रेम कहानी

वहीं दूसरी तरफ, सीरियल में समर और नंदिनी की प्रेम कहानी की शुरूआत हो चुकी है। वनराज इस रिश्ते के खिलाफ है क्योंकि नंदिनी, काव्या की भांजी है। लेकिन अनुपमा, समर के साथ है और उसका मानना है कि जब वो अपने पति के रिश्ते को स्वीकृति दे सकती है तो बेटे के रिश्ते को क्यों नहीं।

डांस एकेडमी की शुरूआत

डांस एकेडमी की शुरूआत

तलाक के बाद अनुपमा क्या करेगी, ये सोचते हुए समर इस समय अनुपमा के भविष्य के बारे में चिंतित है। और इसलिए समर और नंदिनी मिलकर अनुपमा डांस एकेडमी की शुरूआत करने वाले हैं। पहले ही अनुपमा की ऑनलाईन डांस क्लास में 100 बच्चे हो चुके हैं।

पॉज़िटिव किरदार राखी दवे

पॉज़िटिव किरदार राखी दवे

किंजल की मां राखी दवे, जो पारितोष और किंजल की शादी के बाद पूरे परिवार को बर्बाद कर देना चाहती थी वो अब काव्या के इरादे भांपते हुए बदल चुकी है। और अनुपमा की तरफ लगातार मदद का हाथ बढ़ाकर उसे मज़बूत करने की कोशिश कर रही हैं।

घर में मननी है आखिरी होली

घर में मननी है आखिरी होली

इस समय अनुपमा, शाह परिवार के साथ अपनी आखिरी होली मनाने की तैयारी कर रही है। क्योंकि इसके बाद वो वनराज पत्नी और घर की बहु की हैसियत से कोई त्योहार नहीं मना पाएगी। सिर्फ एक मेहमान बनकर मिल पाएगी।

बहुओं पर ज़िम्मेदारियां

बहुओं पर ज़िम्मेदारियां

इस समय अनुपमा के साथ मज़बूती से खड़ी है उसकी दोनों बहुएं किंजल और नंदिनी। अनुपमा, किंजल पर शाह परिवार की ज़िम्मेदारियां डालकर घर से जल्दी ही विदा हो जाएगी।

तलाक के बाद लीप

तलाक के बाद लीप

माना जा रहा है कि अनुपमा और वनराज के तलाक के बाद शो एक छोटा सा लीप ले सकता है और बिल्कुल फ्रेश ट्विस्ट के साथ सीरियल की कहानी आगे बढ़ेगी। देखते रहिए अनुपमा, हर रात 10 बजे, स्टार प्लस पर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X