"बड़े अच्छे लगते है" ने पूरे किए 9 साल, लॅाकडाउन में जश्न, राम कपूर- साक्षी तंवर की हिट जोड़ी !
"बड़े अच्छे लगते है" बालाजी टेलीफिल्म्स और एकता कपूर के सबसे पसंदीदा शो में से एक है जिसे नौ साल पहले प्रसारित किया गया था। वही, इस लॉकडाउन अवधि के दौरान ऑल्ट बालाजी पर इस शो को फिर से प्रदर्शित किया जा रहा है। शो ने अपने नौ साल पूरे कर लिए और इस नौ साल की सालगिरह को चिह्नित करते हुए, प्रिया का किरदार निभाने वाली साक्षी तंवर ने पोर्टेबल कीबोर्ड पर शो की एक प्रसिद्ध धुन बजाकर इसका जश्न मनाया।
साथ ही, शो के दौरान अपने अनुभव और खूबसूरत यादों को साझा किया और बताया कि वह इस शो का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर कितनी खुशी है।बालाजी टेलीफिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा,"9 glorious years of our favourite couple, Ram & Priya with Bade Achhe Lagte Hain!

एकता कपूर ने इससे पहले शो का एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में साक्षी और राम एक साथ कॅामेडी और रोमांस के मूड में नजर आ रहे हैं। एकता ने इस वीडियो के साथ लिखा था कि एक रियल लाइफ मोमेंट प्रोमो बन गया।
एकता ने बताया है कि कैसे रात 10.30 पर टेलीकास्ट होने के बाद भी उनका ये शो टॅाप पर था।आपको बता दें कि इस शो में राम और साक्षी की जोड़ी को टीवी की बेस्ट जोड़ी में शामिल कर दिया। यहां तक कि शो में राम और साक्षी के बीच 17 मिनट लंबा इंटीमेट सीन भी दिखाया गया था। टीवी की टीआरपी में भी शो टॅाप पर रहा था।
View this post on InstagramA post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on


Click it and Unblock the Notifications











