Alert..सुपर स्टार जोड़ी..ऐसा कमबैक..शुरू होगा..Must..Must..Watch...
बड़े अच्छे लगते हैं के बाद राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी वेब सीरीज कर ले तू भी मोहब्बत से वापसी कर रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह इस साल की मस्ट वॅाच सीरीज बन चुकी है।
टीवी की दुनिया की ऐसी चुनिंदा ही जोड़ी है जिनके सामने बॅालीवुड की कई सुपर हिट जोड़ी की चमक भी फीकी लगती है। इन जोड़ियों का कमबैक किसी ब्लाॅकबस्टर फिल्म की वापसी से कम नहीं होता है।
इन दिनों ऐसा ही आलम राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी की घर वापसी को लेकर हो रहा है। जी हां। इन दोनों की जोड़ी का एक बार फिर स्क्रीन पर दिखाई देना। दर्शकों के लिए इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज बनकर आया है।
राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। अब ये जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के सामने होगी। दोनों बालाजी की वेब सीरीज कर ले तू भी मोहब्बत' में रोमांस करते हुए दिखाई देंगे।

इस सीरीज के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह बात साफ हो गई है कि यह इस साल की मस्ट वॅाच वेब सीरीज में से एक है। हमारे पास इसकी एक नहीं कई वजहें हैं।
आइए जानते हैं कि इस बार इन दोनों की जोड़ी कैसे वेब दुनिया के सारे रिकॅार्ड तोड़ते हुए नजर आएगी। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications