..................... Ram Kapoor | Sakshi Tanwar | Bade Achche Lagte Hain | Kiss Scene | राम कपूर | साक्षी तंवर | किस सीन | बड़े अच्छे लगते हैं - Hindi Filmibeat

'बड़े अच्छे लगते हैं' में साक्षी और राम के बीच लव मेकिंग सीन

छोटा पर्दा भी अब बोल्ड हो चला है जी हां इसकी शुरूआत की हैं सोनी के चैनल 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने। जी हां 11 मार्च की रात टेलीविजन पर तहलका मच गया जब इस कार्यक्रम की हॉट जोड़ी का लवमेकिंग सीन दिखाया गया।

इस सीरियल में राम कपूर और साक्षी तंवर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। पर्दे के राम और प्रिया के इस हॉट अंदाज को देख कर सारे दर्शकों के होश उड़ गए।

पिछले कुछ दिनों से इनके करीब आने का एक प्रोमो दिखाया तो जा रहा था लेकिन इसे दर्शकों ने काफी हल्के में लिया लेकिन जब इस शो का टेलीकास्ट किया गया तब इस सीन में राम साक्षी को जब रदस्ती किस करते हुए दिखाई दिये। इसके बाद इनके प्यार के एपिसोड की जो धूम रही कि बस क्या कहने। यह एपीसोड इंटरनेट पर भी काफी धूम मचा रहा है।

टीवी पर इस तरह के हॉट सीन्स देख कर दर्शक भी दंग रह गए। लेकिन लगता हैं की टीवी की महारानी अपने इस शो में भी बोल्डनेस का तड़का लगाने जा रही हैं। अब एकता के इस कार्यक्रम से लव मेकिंग सीन की शुरूआत हो चुकी है। भविष्य में किसी दूसरे सीरियल में यह दिखा दिया जाए तो कोई नई बात नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X