राम कपूर के साथ गंदी हरकत, 30 -40 बच्चो के सामने हुआ हैरेसमेंट, बोले- उसने रजाई में अंदर हाथ डाला...
Ram Kapoor Harassment: अभिनेता राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का हिस्सा है। इस शो में राम कपूर काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। अब उन्होंने एक ऐसे सीक्रेट रिवील किया है जिससे हर कोई सहम गया है। 13 साल की उम्र में अपना साथ हुई हैरेसमेंट की घटना के बारे में बताते हुए राम कपूर की जुबान और हाथ दोनों ही कांप रहे थे।

वीकेंड के एलिमिनेशन राउंड में खुद को सेफ करने के लिए राम कपूर ने बजर दबाया और नेशनल टेलीविजन पर एक ऐसा सच कबूला, जिससे उनका परिवार भी अब तक अनजान था। राम कपूर ने बताया कि इस बारे में उनके बच्चों और पेरेंट्स तक को नहीं पता सिर्फ ये बात आज तक उनकी पत्नी गौतमी ही जानती थी।
राम कपूर ने बताया कि जब वह सिर्फ 13 साल के थे और आठवीं कक्षा में पढ़ते थे, तब उनके साथ बोर्डिंग स्कूल में घिनौनी हरकत हुई थी। उन्होंने बताया, "स्कूल के दिनों में अक्सर बच्चे हॉस्टल के कमरों में इकट्ठा होकर मस्ती-मजाक करते थे। ऐसे ही एक दिन, दसवीं क्लास का एक 15 साल के सीनियर छात्र हमारे साथ था। करीब 30 से 40 बच्चों की मौजूदगी में, उस लड़के ने रजाई के अंदर हाथ डालकर मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया।"
एक्टर ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए कहा कि वह उस वक्त इतने डर गए थे कि उनका शरीर पूरी तरह सु्न्न हो चुका था। वह न तो चिल्ला पा रहे थे और न ही विरोध कर पा रहे थे। राम के शब्दों में, "वह लड़का आगे बढ़ता गया और मैं सुन्न था। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं, चीखूं या चुपचाप सहता रहूं। काफी हिम्मत जुटाने के बाद मैंने उससे कहा कि मुझे यह अच्छा नहीं लग रहा है। तब जाकर वह रुका और वहां से चला गया।" इस एक घटना ने मासूम राम को अंदर तक झकझोर दिया और वह बेहद शांत रहने लगे।
इस कहानी में एक हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब राम कपूर ने बताया कि जिस लड़के ने उन्हें यह गहरा जख्म दिया था, कुछ हफ्तों बाद उसी ने आकर उनसे माफी मांगी। वह सीनियर लगातार अपनी गलती पर पछतावा जताता रहा। राम ने कहा, "यह बेहद अजीब है कि जिस इंसान की वजह से मैं डिप्रेशन और ट्रॉमा में गया, उसी के पश्चाताप ने मुझे उस डर से बाहर निकलने में मदद भी की। आज हम दोनों अच्छे दोस्त हैं."


Click it and Unblock the Notifications