बेटी की वजह से इस एक्टर ने रातोंरात छोड़ दी सिगरेट..
[टेलीविजन] टेलीविजन और फिल्मों के जाने माने एक्टर राम कपूर आजकल टीवी शो 'दिल की बातें, दिल ही जाने' में दिखाई दे रहे हैं। इस शो में राम कपूर और गुरदीप कोहली मुख्य किरदारों में हैं। बहरहाल, सीरियल को लेकर बात करते हुए राम कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें भी मीडिया के साथ शेयर कीं।

कभी चेन स्मोंकिंग के शिकार, राम कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी सिगरेट पीने की आदत रातोंरात छोड़ दी थी। दरअसल, राम कपूर की बेटी ने उन्हें कहा था, ''दादा क्या आप मरना चाहते हो? क्या आप मुझे छोड़कर जाना चाहते हो?'' बस फिर क्या था, राम को बेटी की बातें इतनी गहराई में जाकर लगी कि एक दिन में 40 सिगरेट पीने वाला शख्स अब एक भी सिगरेट नहीं पीता है।
पढ़ें- कुमकुम भाग्य: अभि-प्रज्ञा की घर-वापसी, अब आएगा रोमांस का मौसम!
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए राम कपूर ने बताया कि, मेरी पत्नी और मेरे बेटे तक मुझे कभी कंट्रोल नहीं कर पाए। लेकिन मेरी 8 साल की बेटी ने कर दिखाया। हम्ममम....राम कपूर की बातों से ही साफ है कि सिर्फ टीवी पर ही वे पारिवारिक किरदार नहीं निभाते, बल्कि असल जीवन में भी वे अपने परिवार से काफी नजदीक हैं और बहुत प्यार करते हैं।
इतना ही नहीं, राम कपूर ने अपने लुक को लेकर भी काफी सकारात्मक रवैया दिखाया। उन्होंने कहा कि, ''मुझे दर्शक शायद इसीलिए इतना प्यार करते हैं क्योंकि मैं कभी अपने लुक्स के साथ अनकंर्फटेबल नहीं हुआ।'' बहरहाल, राम की बात से हम भी कहीं न कहीं सहमत हैं। उनके फैंस उनके लुक्स नहीं बल्कि उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें चाहते हैं।
विशेष नोट- टेलीविजन और फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











