कभी शादी के बाद पत्नी की कमाई चलाया घर, आज ₹135 करोड़ की संपत्ति का मालिक है ये एक्टर

Ram Kapoor Net Worth: राम कपूर टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे हैं। हालांकि टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया। यहां पर एक्टिंग की बारीकियां सीखने के बाद एक्टिंग की नींव को उन्होंने इतना ज्यादा मजबूत और दमदार बना लिया। इस चीज का फायदा उनको टीवी और फिल्मों में अपने किरदारों को निभाने के लिए मिला।

Ram Kapoor

अभी के वक्त में राम कपूर के पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। एक वक्त था जब करियर की शुरुआती दिनों में उन्होंने आर्थिक संकट का सामना किया था। कुछ वक्त पहले ह्यूमंस का बॉम्बे के साथ बातचीत के दौरान राम कपूर ने अपने संघर्ष के दोनों को लेकर बात की थी। एक्टर ने बताया था कि उनकी कमाई शुरुआती दिनों में सिर्फ महीने के ₹1500 हुआ करती थी। शादी के कुछ वक्त बाद तक उनका खर्चा उनकी पत्नी गौतमी की कमाई से ही चलता था।

पत्नी की कमाई से चलता था घर

राम कपूर ने इस इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए बताया था कि "करियर के अगले 15 से 20 साल मैंने टीवी से बहुत अच्छी खासी कमाई की है। अगर आप अपनी इस कमाई को समझदारी के साथ में इन्वेस्ट कर देते हैं तो आपकी लाइफ पूरी तरीके से सेट हो जाती है। टीवी इंडस्ट्री में काम करना बहुत थका देने वाला और मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप यहां पर सफल हो जाते हैं तो आपकी किस्मत पूरी तरीके से बदल जाती है। मैंने अपने करियर की शुरुआत सिर्फ ₹1500 से की थी और शादी के कुछ वक्त बाद तक गौतमी के पैसों पर ही रहा था।"

राम कपूर का कार कलेक्शन

अभी के वक्त में राम कपूर अपनी मेहनत के बलबूते से टीवी इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। वैसे तो वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखना पसंद करते हैं। लेकिन लग्जरी और बढ़िया गाड़ियों के लिए उनका प्यार किसी से भी छुपा हुआ नहीं है। उनके गेराज में मर्सिडीज़ AMG G63, बीएमडब्ल्यू X5, पोर्श और फेरारी जैसी गाड़ियां भी मौजूद है। उन्होंने कुछ वक्त पहले 5.21 करोड़ की लैंबॉर्गिनी उरूस भी ली है।

राम कपूर की नेटवर्थ

राम कपूर गाड़ियों के साथ-साथ आलीशान प्रॉपर्टीज के भी मालिक बन चुके हैं। उनके पास में मुंबई में एक बहुत ही आलीशान घर है और इसके अलावा वेकेशन एंजॉय करने के लिए गोवा और खंडाला में भी शानदार विला ले रखा है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो अलीबाग में भी उनका एक बहुत ही कीमती हॉलिडे होम है और इसकी कीमत 20 करोड़ की बताई जाती है। राम कपूर की नेट वर्थ की तकरीबन 135 करोड़ की बताई जाती है।

राम कपूर का शुरूआती करियर

राम कपूर ने 90 के दशक के आखिरी सालों में न्याय और हीना जैसे मशहूर टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत की थी। भले ही उन्होंने शुरुआत में छोटे किरदार निभाए लेकिन यही से उनके करियर का आकाश शुरू हो गया और उनकी लोकप्रियता टीवी इंडस्ट्री में बढ़ती चली गई।

लेकिन राम कपूर के जीवन में टर्निंग पॉइंट साल 2006 में आया सुपरहिट शो 'कसम से' साबित हुआ। इस द शो में उन्होंने राम कपूर नाम के बिजनेसमैन का किरदार निभाया और उनका असली नाम भी यही है। इस रोल में उनकी एक्टिंग को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसके बाद 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'करले तू भी मोहब्बत' जैसे हिट शोज में उन्होंने लीड किरदार निभाया।

फिल्मों में भी जमाई धाक

लेकिन बाद में राम कपूर ने धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। उन्होंने उड़ान, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर और हमशक्ल जैसी बेहतरीन फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाया। छोटे पर्दे के साथ-साथ सिनेमा फॉर्मेट में भी उन्होंने खुद को खूब ढाल लिया।

ओटीटी प्लेटफार्म पर रखा कदम

लेकिन जैसे ही डिजिटल दुनिया शुरू हुई वैसे ही राम कपूर ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के हिसाब से खुद को अपडेट किया। अभिनेता ने 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला', 'अभय 2' जैसी मशहूर वेब सीरीज में काम किया। जिससे उन्हें युवा ऑडियंस का भी सपोर्ट मिला। लेकिन अब वह नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप के सीजन 2 में नजर आ रहे हैं।

Read more about: ram kapoor gautami kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X