..................... Ram Kapoor old unseen honeymoon photo with wife Gautami kapoor viral। राम कपूर की पुरानी फोटो, पत्नी गौतमी कपूर के साथ हनीमून फोटो वायरल - Hindi Filmibeat

हनीमून पर राम कपूर की जबरदस्त बॅाडी की थ्रोबैक फोटो , बिकिनी में पत्नी गौतमी कपूर

बड़े अच्छे लगते हैं फेम राम कपूर एक बार फिर से अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जो कि इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहा है। गौतमी कपूर भी एक्ट्रेस हैं लेकिन काम के लिहाज से कम एक्टिव हैं।

राम कपूर ने हाल ही में अपना वजन काफी कम किया है। कोरोना लॅाकडाउन में राम कपूर ने अपने फिटनेस पर अधिक ध्यान दिया जिसे देख फैंस भी काफी प्रभावित हुए। इस बीच राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने काफी सालों पुरानी एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद राम कपूर को देख हर कोई हैरान हैं।

Ram Kapoor

राम कपूर और गौतमी कपूर ने साल 2003 में शादी की थी। दोनों की शादी को 18 साल हो गए हैं। अपने इसी पुराने दिनों को याद करते हुए गौतमी कपूर ने राम कपूर के साथ अपने हनीमून की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

राम कपूर और गौतमी कपूर

राम कपूर और गौतमी कपूर

गौतमी कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में गौतमी कपूर ने ब्लैक बिकिनी टॅाप और शॅार्ट्स में नजर आ रही हैं। राम कपूर ने ब्राउन शॅार्ट्स पहन रखा है। गौतमी कपूर ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है कि वह साल था..2003। फैंस इस तस्वीर में राम कपूर की काफी तारीफ कर रहे हैं।

राम कपूर की फिटनेस की तारीफ

राम कपूर की फिटनेस की तारीफ

राम कपूर की फिटनेस को देख एक यूजर ने लिखा है कि सो फिट। कई यूजर्स ने ये बोला है कि वो इस तस्वीर में राम कपूर को पहचान ही नहीं पाए हैं। राम कपूर की बॅाडी देख फैंस उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि राम कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हनीमून के दौरान उनकी फिटनेस सबसे अच्छी थी। इसे देख इंकार नहीं किया जा सकता। एक यूजर ने ये भी लिखा है कि आप दोनों कितने हॅाट लग रहे हैं।

45 साल की उम्र में राम कपूर की फिटनेस

45 साल की उम्र में राम कपूर की फिटनेस

राम कपूर ने एक बार फिर से 45 साल की उम्र में अपनी फिटनेस को फिर से लेकर आ गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राम कपूर ने अपना 30 किलो वजन कम किया है। वो भी एक स्पेशल डाइट के जरिए। वह 16 घंटे खाना नहीं खाते हैं। उनके खाने का टाइम दोपहर से शाम के बीच का होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X