'भाभी' पर आया इस एक्टर का दिल, घरवालों के खिलाफ जाकर रचाई शादी, आज हैं 2 बच्चे

Ram Kapoor Love Life: टीवी के जाने-माने एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के बीच में काफी अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। उन्हें 'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल से अच्छी खासी पापुलैरिटी हासिल हुई। इस शो में एक्ट्रेस साक्षी तंवर के साथ में उनकी जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया था।
हालांकि इससे पहले भी राम कपूर ने सालों तक टीवी इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन काम किया। उन्होंने साल 1997 में अपने करियर की शुरुआत की और साल 2000 के सीरियल 'घर एक मंदिर' से उन्हें सफलता हासिल हुई। इसी दौरान उनको अपनी लेडी लव मिल गई। आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं।
राम कपूर की उम्र 51 साल की हो चुकी है और उनका जन्म 1 सितंबर 1973 में नई दिल्ली में हुआ। उनके पिता का नाम अनिल कपूर और मां का नाम रीता कपूर है। राम कपूर ने एक्ट्रेस गौतमी कपूर के साथ में शादी की। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि राम कपूर और गौतमी कपूर ने सीरियल में देवर और भाभी का किरदार निभाया था।
राम कपूर और गौतमी को साथ में काम करते हुए एक दूसरे से प्यार हो गया था। लेकिन गौतमी इससे पहले कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ के साथ में शादी कर चुकी थी। लेकिन दोनों का बहुत जल्दी तलाक हो गया था और फिर गौतमी कपूर को राम कपूर से प्यार हो गया था।
राम कपूर एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते थे और गौतमी एक मराठी फैमिली से आई थी। जब दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में घर में बताया तो किसी के भी पेरेंट्स इसके लिए राजी नहीं हुए। इसीलिए दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर 14 फरवरी 2003 को शादी कर ली। अब दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटी सिया और बेटा अक्स है।


Click it and Unblock the Notifications











