पत्नी गौतमी के शो में पति राम का कैमियो
टीवी अभिनेता राम कपूर एक बार फिर अपनी पत्नी गौतमी संग पर्दे पर नजर आएंगे। 'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' से छोटे पर्दे वापसी कर रही गौतमी के इस शो में राम एक अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। गौतमी साढ़े पांच साल बाद छोटे पर्दे पर लौट रही हैं। उनकी वापसी में सहयोग करने के लिए राम शो में एक अतिथि भूमिका करेंगे।
वास्तविक जीवन की यह जोड़ी आखिरी बार फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में साथ दिखी थी।
राम और गौतमी उनके टीवी शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर मिले थे। यह युगल वर्ष 2003 में परिणय सूत्र में बंधा और वर्तमान में उनके दो बच्चे हैं।
'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' अमी नाम की एक किशोरी की कहानी है। वह चाहती है कि उसके आसपास के लोग उसे समझें। कार्यक्रम एड्स के चलते अपने पिता को खो देने वाली इस अतिसंवेदनशील लड़की के जीवन की कहानी है। शो में गौतमी अमी की मां श्रुति की भूमिका में हैं।
'खेलती है जिंदगी आंख मिचौली' का प्रसारण सोमवार से जी टीवी चैनल पर शुरू हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












