"शादी से पहले प्लेबॉय था, इतने लफड़े थे कि गिन भी नहीं...", राम कपूर ने 'लॉकअप 2' में दिया बड़ा बयान!

Ram Kapoor Playboy Statement: लॉकअप सीजन 2 के हाल ही के एपिसोड में अभिनेता राम कपूर ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर बहुत बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने श्रेया कालरा के साथ बातचीत के दौरान अपने पुराने रिश्तों को लेकर बात की और अभिनेत्री गौतमी कपूर से शादी करने से पहले वह एकता कपूर से जुड़ी एक मजेदार घटना के बारे में बताते हुए भी नजर आए।

Ram Kapoor

दरअसल श्रेया कालरा ने राम कपूर से सवाल किया कि आपके कितने अफेयर रह चुके हैं? इस पर जवाब देते हुए राम कपूर ने बताया की शादी के बाद तो एक भी नहीं। तो श्रेया ने मजाक में सवाल किया कि इसमें शेखी बघारने वाली क्या बात है तो इस पर सभी हंसने लग जाते हैं।

शादी से पहले प्लेबॉय हुआ करते थे राम कपूर

इसके बाद में राम कपूर ने खुद इस बात को कबूल किया कि "मैं शादी से पहले प्लेबॉय हुआ करता था।" श्रेया ने उनसे सवाल किया की शादी से पहले उनके कितने रिश्ते रह चुके हैं। तो इस पर राम कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि गिन नहीं सकता हूं।

शादी से पहले के दोनों को याद करते हुए राम कपूर ने अपनी करीबी दोस्त एकता कपूर के साथ एक दिलचस्प किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि "एकता कपूर जो मेरी बहुत अच्छी दोस्त है उन्होंने गौतमी कपूर से सवाल किया था कि तुम मुझसे शादी क्यों कर रही हो? उसके पहले कई सारे अफेयर्स भी रह चुके हैं। मैं तो गिन भी नहीं सकता हूं कि शादी से पहले मेरे कितने अफेयर्स थे।"

एकता कपूर ने दी थी सलाह

राम कपूर की माने तो एकता ने बाद में गौतमी कपूर को यह सलाह भी दी थी जो उन्हें आज भी याद है। उन्होंने कहा था कि "शादी से पहले आपके जितने ज्यादा अफेयर्स होते हैं शादी के बाद किसी और के साथ में अफेयर होने की संभावना उतनी ही कम हो जाती है।" इस पर राम कपूर ने हंसते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस बात में कोई भी वैज्ञानिक आधार है या नहीं है लेकिन उनके मामले में यह बात पूरी तरीके से सच साबित हुई है।

राम कपूर और गौतमी कपूर की लव स्टोरी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राम कपूर और गौतमी कपूर ने साल 2000 के दशक की शुरुआत में पॉपुलर शो घर एक मंदिर के सेट पर मुलाकात की थी। दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह प्यार में तब्दील हो गई। साल 2003 में दोनों ने शादी कर ली थी और आज भी दोनों टीवी के पसंदीदा कपल माने जाते हैं। दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम सिया और अक्स है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X