प्रिया के राम के जन्मदिन पर दुनिया भर से शामिल हुए फैन्स
टेलीविजन के सबसे हिट सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के एक्टर राम कपूर ने पिछले हफ्ते ही अपना जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया। इस बार उनके जन्मदिन पर देश के कोन कोने से फीमेल फैन्स ने हाजिरी दर्ज कराई। राम कपूर का किरदार सोनी टीवी के बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल में काफी पसंद किया जा रहा है और देश भर में उनके फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है।

राम कपूर के इस जन्मदिन पर मुंबई में देश भर से कुल 30 महिलाएं आईं। सभी ने मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और साथ ही बड़े अच्छे लगते हैं शो के यूं ही कामयाबी के साथ आगे बढ़ते रहने की कामना की भी की। ऐसे मौके पर जैसा की ऑब्वियस है कि राम कपूर काफी खुश थे उन्होने मीडिया से अपनी खुशी बांटते हुए कहा "ये बहुत ही बड़ा सेलिब्रेशन है और मुझे उनके द्वारा लाए गए छोटे छोटे और बहुत ही अलग गिफ्ट काफी पसंद आए। हमने रात भर पार्टी की ये सब कुछ सपने जैसा था लेकिन बहुत ही बेहतीरन भी था।"
अपने फैन्स के साथ जन्मदिन मनाने के बाद राम कपूर ने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ भी अपना जन्मदिन मनाया और अब वो वापस अपने डेली सोप बड़े अच्छे लगते हैं के सेट पर आ गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











