'17 मिनट का इंटिमेट सीन..' जब टीवी शो को लेकर मच गया था बवाल, प्रोड्यूसर को मांगनी पड़ी माफी
17 Minutes Kissing Scene: मशहूर टीवी शो'बड़े अच्छे लगते हैं' भला किसने नहीं देखा। एकता कपूर के इस शो ने रिलीज होकर लोगों के दिलों पर राज किया था। साक्षी तंवर और राम कपूर के इस शो की टीआरपी को लेकर अक्सर बातें होती थीं और ये काफी शानदार होती थी।

राम और प्रिया के किरदार में दोनों इतने लाजवाब लगे थे कि लोग आज भी दोनों को नहीं भूल पाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज है जो कि हैरान करने वाला है।
दरअसल ये वो टीवी शो है जिसके नाम आज तक सबसे लंबा किसिंग सीन दर्ज है। आम तौर पर टीवी शो पर ऐसे सीन्स नहीं होते हैं और फैमिली शो बनाया जाता है। बता दें कि इस शो में 17 मिनट का इंटिमेट सीन फिल्माया गया था जो कि आज भी मशहूर है।
एकता कपूर ने मांगी थी माफी
कहा जाता है कि इस सीन के बाद इतना बवाल हुआ था कि एकता कपूर को माफी तक मांगनी पड़ी थी। डेली सोप में इस तरह के सीन को लेकर अभिनेताओं की खूब आलोचनाएं हुईं थीं। लोग राम कपूर और साक्षी तंवर को रियल लाइफ कपल तक मानने लगे थे। इस कारण ये लिप लॉक सीन भी था जो कि टीवी इंडस्ट्री में शूट होना काफी दुर्लभ बात थी। कह सकते हैं कि इस पूरे एपिसोड के अंदर राम और प्रिया का रोमांस ही चला रहा था और दोनों एक दूसरे को किस कर रहे थे। हालांकि कपूर और साक्षी ने इसके लिए कोई रिएक्शन नहीं दिया था। राम और साक्षी काफी अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों को एक बार फिर से एकता कपूर की वेब सीरीज 'कर ले तू भी मोहब्बत' में देखा गया था।
बात करें इस शो की तो इसके करीब 3 सीजन आए थे और राम साक्षी के बाद इसके सितारे बदल गए थे। एक सीजन में तो दिशा परमार और नकुल मेहता लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इसका अगला सीजन कब आता है।


Click it and Unblock the Notifications
