राखी सावंत का बुरा वक्त जारी, अब बेस्ट फ्रेंड ने कर दिया पुलिस केस? जानिए क्या है पूरा मामला!

राखी सावंत का वक्त खराब है और ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एक और बुरी खबर उनके लिए सामने आई है। राखी सावंत की बेस्ट फ्रेंड राजश्री ने उनके ऊपर पुलिस केस कर दिया है और इस खबर के बाद लोग हैरान हो गए हैं।
बता दें कि आदिल खान के साथ चल रहे इस मामले के बीच राखी सावंत पर केस काफी चौकाने वाला है। वायरल भयनी ने एक पोस्ट में राखी सावंत के साथ राजश्री की तस्वीर साझा की है और लिखा है, ''राखीसावंत की बेस्टी राजश्री ने राखी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जब हमने बात की तो राखी ने कहा कि मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी राजश्री और कहा कि वह यह खबर सुनकर सदमे में हैं। राखी कहती हैं, "मेरे सबसे बुरे वक्त में तुम हमेशा मेरे साथ खड़ी रही। यहां तक कि मैं भी उसके बुरे वक्त में उसके साथ खड़ी रही। वह हमेशा मेरी दोस्त रहेगी। मैं हैरान हूं। मुझे नहीं पता कि मेरी जिंदगी में क्या गलत हो रहा है।"
हमने राजश्री से बात की और उन्होंने इस खबर की पुष्टि की। राजश्री कहती हैं, ''जिस दिन आदिल पहली बार सामने आया, उसी दिन राखी मुझे धमकी दी थी और उसके बारे में और भी बहुत कुछ है जो मैं मीडिया को बताऊंगी।'' हालांकि देखने वाली बात होगी की राजश्री राखी सावंत के खिलाफ क्या क्या आरोप लगाकर बयान देने वाली हैं।
राखी सावंत और आदिल का केस चर्चा में है और आदिल हाल ही में जेल से बाहर आया है। आदिल खान पर राखी सावंत ने कई आरोप लगाए हैं। यहां तक की उन्होने कहा है कि आदिल ने उनके न्यूड वीडियोज तक शूट किए हैँ। आदिल लगातार राखी सावंत के सभी आरोपों की जवाब दे रहे हैं और प्रेस कॉंफ्रेंस करके उन्होने कई चौकाने वाले खुलासे किए थे।


Click it and Unblock the Notifications