Rakhi Sawant ने पहने जालीदारी कपड़े, साफ दिखती रही ब्रा फिर भी मुंह मियां मिट्ठू बनने से बाज नहीं आईं राखी

Rakhi Sawant Video: मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन कहें या खबरों में बनी रहने के लिए कुछ भी करने वाली राखी सावंत का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर वो काफी ट्रोल भी हो रही हैं। राखी सावंत के इस वीडियो पर लोग अपने-अपने कमेंट दे रहे हैं।
राखी का नया वीडियो
राखी हमेशा से ही अपने कारनामों की वजह से को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उनकी कॉमिक हरकतों से उनके फैन्स के चेहरे पर हमेशा मुस्कान आ जाती है। IIFA अवॉर्ड्स में सारा अली खान के साथ अपनी प्रफुल्लित करने वाली रील से लोगों को हंसाने के बाद, पैपराजी से बात करते हुआ उनका एक नया वीडियो सामने आया है।
राखी का आउटफिट
राखी सावंत, जो पैपराजी की पहली पसंद हैं, हाल ही में दुबई से आने पर उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर क्लिक किया गया था। एक वीडियो में राखी को सफेद कोट के साथ पूरी तरह से सफेद जालीदार आउटफिट में देखा गया है। इसी बीच राखी की पैपराजी से बातचीत भी हुई, जो अब वायरल हो गई है। जब फोटोग्राफर्स ने राखी को बताया कि लोग उन्हें कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया: "पर राखी सावंत तो एक ही है। देखिए राखी सावंत ओरिजिनल है। मेरा क्लोन बन सकता है।" इसके बाद उन्होंने कहा, "सब कॉपी कर सकते हैं। और मैं चाहती हूं सबका घर चले। बनो राखी सावंत।"
लोगों ने किया ट्रोल
खैर, राखी सावंत के आत्मविश्वास की लोग तारीफ कर रहे हैं, लेकिन राखी की प्रतिक्रिया से कई लोग हैरान रह गए। हालांकि, कुछ ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया, और एक ने कहा, "अगर भगवान ने मुझे अगले जन्म में राखी सावंत बनाने का सोचा है तो हे प्रभु ये आखिरी जन्म ही रखना मेरा।" एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, "ओवर एक्टिंग की दुकान।" एक तीसरे यूजर ने लिखा, "हां ये तो सच है एक दिन इस पर बायोग्राफी बनेगी पक्का", एक ट्रोलर ने कमेंट किया, "राखी के गाल डेयरी मिल्क की चॉकलेट बबली बबली हो गए हैं।"


Click it and Unblock the Notifications