Rakhi Sawant- मक्का पहुंच फूट- फूटकर रोईं राखी सावंत, लोग बोले- 'सब कर्मों का फल है, नाटक मत करो'

राखी सावंत इस वक्त काफी चर्चा में हैं और इसका कारण उनका उमराह करने जाना। एक बार फिर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें राखी सावंत उर्फ फातिमा को मक्का बैतुल्लाह के सामने खूब जोर जोर से रोते हुए देखा जा सकता है।
राखी सावंत के इस वीडियो को पैपराजी पेज पर साझा किया गया है। राखी सावंत इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रही हैं कि, ''सब मिलके ऊपर आरोप पे आरोप लगा रहे हैं, मैं कहां जाऊं या अल्लाह।''
राखी सावंत ने इस दौरान हिजाब और बुर्का भी पहन रखा था। जिस तरह से वो फूट फूटकर रो रही हैं लोगों को ये काफी अजीब लगा है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में ढेरों कमेंट्स हैं और एक ने लिखा है, ''खुद झूठी है, कर्म का फल मिलता है कहीं भी चली जाओ अपने करम के साथ ले जाओ या ये सब नाटक भी मंहगा पड़ेगा।''
एक ने लिखा, ''राखी तुम काबा के सामने हो अगर तुम एक्टिंग करोगे तो ओवरएक्टिंग करोगे अल्लाह दिखाओगे।'' एक का कहना था, ''ओवरएक्टिंग के 50 रुपए काटो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि राखी सावंत इस वक्त अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रहे विवाद को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।
आदिल ने जेल से आने के बाद राखी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि राखी सावंत ने भी इन आरोपों के बाद कहा था कि आदिल के पास उनके न्यूड वीडियोज हैं। राखी का कहना था, "वीडियो वायरल हो जाएंगे ना फिर क्या करु मैं।
जहर खा जाउ, आत्महत्या कर लू, काहा जाउ? किधर जाऊ, कौन से समाज में रहू? बताओ मैं कहां जाऊं? कैसे करूं" दुनिया को अपना चेहरा दिखाओ? मैं सामान्य लड़की नहीं हूं, भारत के सेलिब्रिटी हूं, एक ब्रांड हूं। एक साल के भीतर मेरा तलाक कर दिया उसने।''


Click it and Unblock the Notifications