'जया बच्चन को नीले ड्रम में..' पैपराजी के अपमान पर भड़कीं राखी सावंत, कह डाली ये बात, वीडियो वायरल

Rakhi Sanwant angry on Jaya Bachchan: सोशल मीडिया पर राखी सावंत के वीडियोज का कोई जोड़ नहीं है। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें राखी सावंत ने जया बच्चन को लेकर एक विवादित बयान दिया है।
उन्होने पैपराजी से बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस दौरान वो किसी इवेंट पर पहुंची थीं और ड्रेस के नाम पर उन्होने नीला ड्रम लपेटा हुआ था। यहां तक भी सबकुछ ठीक चल रहा था, इसके बाद वो पैपराजी से बात करने आईं और जया बच्चन को लेकर एक विवादित बयान दे डाला।
बता दें कि कुछ दिनों पहले जया बच्चन ने पैपराजी को लेकर एक बात कही थी और उनको गंदा बताया था। अभिनेत्री ने कहा था कि वो लोग गंदे कपड़े पहनकर आते हैं।
नीला ड्रम जया बच्चन के लिए...
पैपराजी के लिए कही गई उस बात से राखी सावंत काफी नाराज थीं और उन्होने कहा कि, नीला ड्रम जया बच्चन के लिए है। इस वीडियो के सामने आते ही ये वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं। राखी सावंत ने बोला, ''ये ड्रम जया बच्चन जी के लिए लाया है। मैं जया बच्चन को इस ड्रम में बिठा दूंगी और अगर उन्होने मेरे पैप्स के बारे में कुछ बोला है। जया जी प्लीज, पहले आपके कपड़े तो ठीक कर लो फिर मेरे पैप्स को बोलना। आज पैप्स हैं तो हम हैं। मुझे अपने पैप्स पर भरोसा है, लव यू।'' इसके बाद राखी को लेकर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
नीले ड्रम की कहानी
राखी सावंत के इस बयान को विवादित इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि मुस्कान नाम की एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी और नीले ड्रम में भर दिया था। उनके इस बयान को उससे जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि राखी सावंत के बारे में सभी जानते हैं कि वो लाइमलाइट में रहने के लिए कई तरह की हरकतें करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











