अरमान मलिक की तीसरी बीवी बनना चाहती हैं राखी सावंत, सुनते ही फूटा पायल मलिक का गुस्सा, दिया करारा जवाब

Rakhi Sawant wanted to become armaan malik's third wife: बिग बॉस के घर में इन दिनों जमकर तू तू मैं मैं देखी जा सकती है। रियलिटी शो में जमकर हंगामे होते हैं। फिलहाल तो इन दिनों बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों की वजह से जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। भले ही पायल मलिक (Payal Malik) घर से बेहर हो चुकी हैं, लेकिन वह घर के बाहर आकर भी जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह मीडिया चैनल को इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं तो कभी वह जमकर ट्रोलर्स का जवाब देती दिख रही हैं।
राखी के वीडियो पर आया पायल का रिएक्शन
बता दें कि जब पायल मलिक घर से बेघर हुई थीं तब राखी सावंत ने पायल के ऊपर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। पहले तो राखी सावंत कहती हैं कि पायल मलिक बेवकूफ हैं कि वह अपने पति को जाने दे रही हैं। पायल को पति को छीनना चाहिए। हम उसे इंसाफ दिलाएंगे। इसकी के साथ ही राखी कहती हैं कि अगर वह बिग बॉस के घर चली जाएंगी तो अरमान मलिक की तीसरी बीवी बनकर ही बाहर निकलेंगी। बता दें कि पायल मलिक ने हाल ही में राखी सावंत के ये वीडियो देखे हैं। जिस पर पायल मलिक ने रिएक्ट किया है।
राखी सावंत पर भड़कीं पायल मलिक
दरअसल एक इंटरव्यू में पायल से पूछा जाता है कि क्या आपने राखी के वीडियो देखे हैं। इसपर पायल कहती हैं कि 'बस कर मेरी बहन, पहले ही तू बहुत शादियां कर चुकी है। तुझे खुद को नहीं पता कि तेरे कितने पति हैं। अगर तू अरमान जी को अपना पति बनाने का सोच रही है तो तू भूल जा। क्योंकि वो तुझे भाव नहीं देंगे। मैं बस यही कहना चाहूंगी कि अगर अपने रिलेशन खराब हों तो दूसरे के रिलेशन पर बात नहीं करनी चाहिए।'


Click it and Unblock the Notifications