VIDEO राखी सावंत का होगा बॉलीवुड में कमबैक, कहा- सलमान, अक्षय के फोन आते हैं मुझे
अपने शादी के हंगामे के बाद राखी सावंत एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह है उनका लेटेस्ट वीडियो। राखी सावंत बैक टू बैक अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।
जो कि उनकी कंट्रोवर्सी के कारण खबरों का हिस्सा बन जाता है। फिलहाल अपने लेटेस्ट वीडियो में राखी सावंत ने ये कहा है कि वह जल्द बॅालीवुड में कमबैक करने जा रही हैं।

इसकी वजह सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार के साथ कई सुपरस्टार्स हैं जो कि उन्हें बहुत मिस करते हैं। वह फिर से सभी के लिए बॅालीवुड में लौट कर आयेंगी। राखी ने ये भी कहा है कि वह इस वक्त यूके में हैं और मुंबई आने की चाहत में हैं। राखी ने सलमान और अक्षय के नाम पर वीडियो में काफी मजेदार बात की है।


Click it and Unblock the Notifications