राखी सावंत ने सड़क किनारे बच्चों के साथ खोला रोज़ा और उनको दी इफ्तार पार्टी, बेहद प्यारा वीडियो वायरल

राखी सावंत उन हस्तियों में से हैं जिन्हें जब भी देखिए, आप मुस्कुरा देंगे। राखी के तरीके भले ही कभी कभी लोगों को गुस्सा दिलाते हैं लेकिन ज़्यादातर वो अपनी हरकतों से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। अब राखी सावंत ने एक इफ्तार पार्टी रखी, सड़क किनारे के गरीब बच्चों के लिए। राखी ने ना केवल इनके साथ रोज़ा खोला बल्कि उन्हें खाना बांटा।

राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया जहां राखी, सड़क किनारे गरीब लोगों को खाना बांटती नज़र आ रही हैं और उनसे पूछ रही हैं कि क्या वो राखी के साथ अपना रोज़ा खोलेंगे।

rakhi-sawant-turns-messiah-for-street-kids-as-she-gives-them-iftaar-party-shares-a-beautiful-video

इसके बाद राखी सभी को खाना और मिठाईयां बांटती दिखाई देती हैं और सबको अपना परिचय देते हुए बताती हैं कि वो राखी सावंत हैं। राखी के इस वीडियो पर उनके बिग बॉस के साथी प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी ने भी कमेंट्स में उन पर प्यार बरसाया।

हाल ही में हुई FIR

हाल ही में हुई FIR

राखी सावंत पर हाल ही में FIR दर्ज हुई है। राखी पर आदिवासी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। राखी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें वो छोटे कपड़े पहनकर, आदिवासी लुक में डांस करती दिखाई दी थीं। FIR के बाद राखी सावंत ने माफी मांगते हुए कहा था कि अपनी बेटी को माफ कर दीजिए।

RRR पार्टी की होस्ट

RRR पार्टी की होस्ट

हाल ही में राखी सावंत की खूब चर्चा हुई RRR की सक्सेस पार्टी के साथ। दरअसल, ऐसा लगा कि इस पार्टी की होस्ट राखी सावंत ही हैं। राखी सावंत इस पार्टी का हिस्सा थीं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के लिए जमकर वीडियो बनाए, स्टार्स भी राखी के साथ बातचीत करते और उन्हें तस्वीरें देते दिखे। इसी बीच, एक वीडियो में राखी करण जौहर के पास पहुंची जिन्होंने राखी को अनदेखा कर दिया। इसके बाद करण जौहर को भारी तरीके से ट्रोल किया गया।

राखी ने दी सफाई

राखी ने दी सफाई

हालांकि, करण जौहर के ट्रोल होने के बाद राखी ने सफाई दी कि करण जौहर ऐसे इंसान नहीं है और वो ऐसा किसी के साथ नहीं कर सकते है। बस उनके वीडियो की टाईमिंग थोड़ी गलत थी क्योंकि जब वो करण के पास पहुंची तो करण किसी और से बात कर रहे थे और उनका ध्यान राखी और उनके फोन के कैमरे पर नहीं गया। राखी ने करण जौहर और अयान मुखर्जी के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की।

बिग बॉस से चर्चा

बिग बॉस से चर्चा

गौरतलब है कि बिग बॉस 15 में पिछले साल राखी सावंत ने धमाका कर दिया था अपने पति को दुनिया के सामने लाकर। इस सीज़न में राखी सावंत ने अपने पति रितेश सिंह के साथ एंट्री ली थी और दो साल बाद अपने पति से दुनिया का परिचय करवाया था। बिग बॉस सीज़न में उनके और रितेश के रिश्ते पर काफी सवाल भी उठाए गए। जब राखी ने अपनी शादी की तस्वीरें कुछ सालों पहले इंटरनेट पर शेयर की थीं तो हर किसी ने उनका मज़ाक उड़ाया था।

दी थी पति के बारे में जानकारी

दी थी पति के बारे में जानकारी

इसके बाद बिग बॉस सीज़न 14 के एक एपिसोड में राखी सावंत, देवोलीना के सामने फूट फूटकर रोती दिखाई दीं और अपनी शादी की सच्चाई बताई। राखी ने बताया कि उनका पति शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इस सीज़न में भी राखी ने कई बार शमिता के साथ ये दुख बांटा कि उनकी और रितेश की शादी गैर कानूनी है क्योंकि रितेश और उनकी पहली पत्नी का अब तक तलाक नहीं हुआ है। राखी ने ये भी कहा कि घर से बाहर जाकर वो रितेश से अपना हक मांगेगी और कानूनी तौर पर उनकी पत्नी बनेंगी वरना अपना रास्ता अलग कर लेंगी।

अलग कर लिए रास्ते

अलग कर लिए रास्ते

पति से अलग होने पर सार्वजनिक बयान देते हुए राखी ने कहा था -हमें एक मज़बूत फैसला लेने की ज़रूरत थी। मैं रितेश को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं लेकिन ज़िंदगी में इस वक्त मुझे केवल अपने काम और करियर पर फोकस करना है। मैं खुद को खुश और स्वस्थ रखना चाहती हूं। मुझे हमेशा समझने के लिए और मेरा हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद। गौरतलब है कि राखी सावंत और रितेश सिंह, बिग बॉस 15 के ग्रांड फिनाले में भी साथ ही नज़र आए थे।

दुनिया के सामने कहा गया झूठा

दुनिया के सामने कहा गया झूठा

दिलचस्प है कि जब राखी सावंत ने दुनिया के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं तो उन तस्वीरों में राखी अकेली थीं। हर कोई उन पर हंसा कि वो केवल दुनिया को बेवकूफ बना रही हैं। हालांकि, उनके हाथ में पहने चूड़े पर भी रितेश का नाम था। लेकिन किसी ने राखी की शादी का यकीन नहीं किया और लगातार उनका मज़ाक बनता रहा। लेकिन राखी का कहना था कि उनके पति, दुनिया के सामने आने के लिए तैयार नहीं हैं।

दिल जीत लेती हैं राखी

दिल जीत लेती हैं राखी

गौरतलब है कि राखी सावंत जो भी कहें लेकिन वो अक्सर ही फैन्स का दिल जीत लेती हैं। राखी सावंत एक ऐसी हस्ती हैं जिन्हें हर कोई सम्मान देता है और पसंद करता है। इस बार भी उनकी इफ्तारी पार्टी सबको खासा पसंद आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X