Shahrukh Khan ने Rakhi Sawant को किया कॉल? लोग बोले- 'वो इतना फालतू नहीं है, गंवार औरत'

rakhi sawant, shahrukh khan

राखी सावंत कितनी बड़ी नौटंकीबाज हैं ये बात किसी से भी छिपी नहीं है और इस वक्त फिर से उन्होने साबित कर दिया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राखी सावंत को एक कॉल आता है और वो बात करती हैं।

दरअसल राखी की मानें तो ये कॉल किसी और का नहीं बल्कि खुद 'जवान' यानि शाहरुख खान का है। राखी सावंत के इस वीडियो में आप उनको कहते हुए सुनेंगे कि, ''शाहरुख जी का कॉल है, शाहरुख खान का कॉल है। हैल्लो, हां बादशाह खान।

जी जी.. मैने अभी अभी गाना किया है आपका, 'बेकरार करके हमें यूं ना जाइए, आपको हमारी कसम लौट आइए।' इसके अलावा उन्होने कहा, तो लौट आइए ना जल्दी, लौट.. 12 मुल्कों की पुलिस भी तुमको ढूंढ रही है और राखी सावंत भी तुम्हें ढूंढ रही है। किसी के हाथ नहीं आए मेरे ही हाथ आ जाओ। खान साहब, कितने जवान हो जाओगे, कितने जवान हो जाओगे?

दूसरे सब लोग शर्मिंदा हो रहे हैं जितने भी बूढ़े हो गए सब। इतने जवान कैसे हो गए आप? ओके आई लव यू शाहरुख खान.. बाय।'' इसके बाद राखी सावंत का ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर बात कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वह बहुत सुंदर लग रही है..लेकिन ये क्या हरकतें हैं यार।''

एक का कहना है, ''शाहरुख खान तेरी तरफ बेरोजगार नहीं है कि तेरे को कॉल करेगी गंवार औरत।'' एक ने लिखा, ''नागपुर में अच्छा हॉस्पिटल है मानसिक रोगी के लिए....'' एक ने लिखा, ''क्या वह उन्हें अपने आसपास रहने के लिए भुगतान करती है??''

एक ने लिखा, ''ये वायरल को मेंटल हॉस्पिटल में डाल दो। उसको जो प्रमोट करता है।'' इस तरह से राखी को लेकर लोग ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि राखी सावंत ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर कभी भी जवाब नहीं देती हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: rakhi sawant shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X