Ramadan 2023: राखी सावंत से लेकर गौहर खान तक, कुछ इस तरह से मनोरंजन जगत के सितारों ने मनाया अपना रमजान

Ramadan 2023: रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो गई है, हर कोई अपने अपने तरीके से इस महीने को सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहा है। मस्जिदों और सोशल मीडिया पर रमजान के कैलेंडर साझा किए जाने लगे हैं, जाहिर है कि रमजान में सहरी और इफ्तारी के समय का बेहद खास होताहै। इस सबके बीच में टेलीविजन सितारे भी अपने हिसाब से इस त्यौहार के महीने को मना रहे हैं।
तो आपको बताते है कि कौन किस तरह से सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इससे जुड़ी जानकारी साझा करके बधाई दे रहा है।
1. सबसे पहले बात करते हैं गौहर खान की, गौहर खान हमेशा ही हर त्यौहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाती हैं। इस बार भी वह काफी अच्छे से रमजान को मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करके फैंस को बधाई दी है।
2. हम हम बात करते हैं सोशल मीडिया पर अपने डांस और स्टाइल से सबको दीवाना बनाने वाले फैजू को लेकर, फैजल शेख ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करके फैंस का ईद और रमजान की बधाई दी हैं।
3. राखी सावंत भी इस बात रमजान को सेलिब्रेट कर रही हैं, अपना पहला रोज रखने पर राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके जानकारी दी है। जाहिर है कि राखी ने आदिल से शादी करने के बाद मुसलिम धर्म अपना लिया था, इसीलिए राखी ने पहली बार रोजा रखा है।
4. टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस हिना खान को लेकर बात करें तो हिना हमेशा ही रमजान और ईद पर अपने फैंस को ढेर सारी बधाई दे रही हैं। इस बार तो हिना रमजान शुरु होने से पहले से ही खबरों में बनी हुई हैं, वह मक्का मदीना गई थी। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने शेयर की है।
आपको बता दे कि, मुस्लिम धर्म में रमजान महीने का विशेष महत्व माना गया है। इस्लामिक कैलेंडर में इस महीने की गिनती सबसे पवित्र महीने में होती है। इस पाक महीने में मुस्लिम रोजे रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications