राखी सावंत का सर्जरी के बाद इस तरह ख्याल रख रहे बॉयफ्रेंड आदिल, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी सर्जरी से पहले डांस करती दिख रही थीं। इस वीडियो में उनके साथ बॉयफ्रेंड आदिल भी अस्पताल में थे। निशा रावल, सोफिया हयात समेत कई सेलिब्रिटी ने उनकी जल्द ठीक होने की विशेज थी। अब राखी सावंत ने शेयर किया है कि कैसे उनके बॉयफ्रेंड आदिल, सर्जरी के बाद उनका सहारा बन गए हैं।

ई-टाइम्स से बातचीत करते हुए राखी सावंत ने कहा कि उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई जो लगभग चार घंटे तक चली। उन्होंने कहा, 'मेरे पेट में, ठीक यूटरस के ऊपर एक नॉट था। मुझे ये लंबे अरसे से निकलवाना था लेकिन मैं इसे टाल रही थी। लेकिन, अब मुझे लगा कि इसे हटवा लेना चाहिए। अभी मुझे अस्पताल में दो दिन और रहना होगा।'

राखी सावंत ने कहा कि डॉक्टर ने अभी उन्हें चलने से मना किया गया है और वो अधिक आराम कर रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी डाइट में भी काफी बदलाव किया गया है। अपने बॉयफ्रेंड आदिल के सपोर्ट के बारे में उन्होंने कहा- 'वो अस्पताल में मेरा ख्याल रखता है।'

Rakhi Sawant talks about her surgery and how her boyfriend adil is supporting her

आदिल ने भी राखी सावंत के बारे में बात करते हुए कहा कि राखी को ये समस्या दो सालों से थी और वो अस्पताल में उनका ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा- 'मेरी हिरोइन यहां बैठी है, तो मैं कहां जा सकता हूं'? आपको बता दें कि राखी सावंत ने आदिल के साथ अपने रिलोशनशिप को इस साल मई में कंफर्म किया था।

राखी सावंत अबु धाबी में आदिल के साथ रेड कार्पेट पर भी नजर आई थीं। इस बीच, आदिल की एक्स-गर्लफ्रेंड रोशिना ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उनकी और आदिल की शादी हो चुकी है। लेकिन, राखी सावंत ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में आदिल का सपोर्ट किया था और कहा था कि आदिल धोखेबाज नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X