राखी सावंत ने करवा चौथ पर पैपराजी से की डबल मीनिंग बातें, बोलीं- 'चांद देख रहा है या मेरा सितारा'

राखी सावंत को यूं ही नहीं ड्रामा क्वीन कहा जाता है। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके फनी वीडियोज आते रहते हैं और अब करवा चौथ पर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राखी सावंत को छलनी के साथ देखा जा सकता है।
वो पैपराजी के सामने खड़े होकर करवा चौथ के लिए बात कर रही थीं और इस दौरान काफी डबल मीनिंग बातें की। पैपराजी ने जब उनसे चांद नीचे आने के लिए कहा तो वो डबल मीनिंग बातें करने लगीं। वीडियो में राखी उछलते हुए नजर आ रही हैं और कहती हैं, ''कोई तो होगा, मैं तो छलनी लेकर आई हूं।''
इसके बाद पैपराजी में से किसी ने कहा, ''नीचे आ गया, नीचे आ गया, चांद नीचे आ गया।'' इसके बाद राखी सावंत ने कहा, ''क्या नीचे आ गया, क्या बकवास है ये। चांद नीचे आ गया या कुछ और नीचे आ गया। आपका ध्यान मेरी शक्ल पर होना चाहिए ना कि कहीं और।
वैसे भी जो तू देख रहा है वो चांद नहीं सितारा है।'' गौरतलब है कि राखी सावंत ने अपने फ्रंट में सितारे वाला टैटू बनवाया हुआ है। इसके बाद राखी कहती हैं, ''तुमको शर्म नहीं आती है मैं भारतीय नारी हूं और आज मेरा व्रत है करवा चौथ का।'' इस तरह से राखी सावंत पैपराजी के साथ बात करती हुईं दिख रही हैं।
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। लोगों के रिएक्शन्स भी इसपर सामने आए हैं। एक ने लिखा, ''तभी तेरी शादी सफल नहीं होती। हर जगह पब्लिसिटी के लिए बहुत नीचे गिर जाती हो।'' एक ने लिखा, ''ये नहीं सुधरेगी।'' एक का कहना था, ''यहां भी ड्रामा घटिया औरत।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हमेशा नए वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं राखी के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications