'पाकिस्तान की बहू हूं..' टीशर्ट पहनकर राखी सावंत ने किया पाक को सपोर्ट, वीडियो हुआ वायरल!

Rakhi Sawant Support Pakistan- आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 23 फरवरी को हुए इंडिया पाकिस्तान के मैच के दौरान लोगों की खुशी देखने को मिली थी। इस दौरान दोनों देशों में लोग दुआ कर रहे थे कि उनका देश जीते।
लेकिन इस वक्त ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कुछ ऐसा करती दिख रही है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। पता चला है कि राखी सावंत इस दौरान पाकिस्तान में है और चियर कर रही है।
इंडिया पाक की टीशर्ट पहनी
राखी सावंत का जो वीडियो सामने आया है वो इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि उन्होने जो टीशर्ट पहनी है वो काफी अलग है। उनकी आधी टीशर्ट इंडिया की है और आधी पाकिस्तान की है।
राखी सावंत ने कई बातें भी कही हैं जो कि हैरान करने वाली हैं। राखी ने कहा है, ''इंडिया और पाकिस्तान की टीशर्ट पहन रखी है और मैं दोनों को देशों को सपोर्ट कर रही हूं। क्योंकि मैं इंडिया की बेटी हूं और बहू हूं पाकिस्तान की होने वाली।'' बता दें कि सोशल मीडिया पर राखी सावंत का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
लोग इस वीडियो पर कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''बच्चे पक्का बांग्लादेशी होंगे।'' एक ने लिखा, ''अच्छा हुआ ये पाप देश से चला गया।'' एक ने लिखा, ''इंडिया से गंद गया अब संभालो पाकिस्तानियों इसे।'' एक ने लिखा, ''तू कितनी बार बहू बनेगी।'' एक ने लिखा, ''इस फांसी दो, कई बार शादी कर चुकी है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications