टमाटर खरीदना राखी सावंत के बजट से हुआ बाहर, तो फिर ड्रामा क्वीन ने किया कुछ ऐसा कि हर तरफ हुए टमाटर ही टमाटर

Rakhi Sawant: टेलीविजन की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा ही अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, एक्ट्रेस पब्लिकली कुछ भी करने से पहले ज्यादा सोचती नहीं हैं। वह बेझिझक और बिंदास होकर मीडिया में कुछ भी कह देती हैं। हाल ही में जब टमाटर मंहगे होने से कई लोगों को दिक्कत होने लगी तो ऐसे में राखी ने खुद के टमाटर उगाने की सोच ली है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
राखी सावंत ने उगाए टमाटर-
इन दिनों टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। जहां आम जनता टमाटर के बढ़ते दाम से परेशान है, वहीं, राखी सावंत ने टमाटर उगाने की तकनीक दिखाई है। सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने उनका वीडियो शेयर किया है। इसमें राखी गमले के पास बैठकर टमाटर उगाते देखी जा सकती हैं।
वह गमले में टमाटर का पैधा लगाते नजर आ रही हैं। राखी सावंत गमले में 4-5 टमाटर डालती, उसके ऊपर मिट्टी डालती हैं, और फिर पौधा लगाती हैं। राखी ने टमाटर का पौधा लगाने के बाद कहा कि 15 दिनों में टमाटर आ जाएंगे। उनके पास बैठा माली भी कहता है कि बस 15 दिनों में ही पेड़ में टमाटर लग जाएंगे।
राखी सावंत का वीडियो-
राखी सावंत का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहती हैं कि इतने टमाटर होंगे, कि मुझे सात जन्मों तक काम आएंगे। राखी का यह वीडियो देखने के बाद फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। कई ने उन्हें लताड़ भी लगाई है। एक ने लिखा 'टमाटर इतने महंगे हैं और राखी उन्हें बर्बाद कर रही हैं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'इतने टमाटर बर्बाद मत करो, सीड लगाते हैं उसका बस।'
लगातार राखी के इस टमाटर वाले वीडियो पर यूर्जस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कोई तो राखी की क्लास लगा रहा है तो कोई राखी के मनोरंजन को मनोरंजन की तरह ही लेकर ज्यादा कुछ ना कहकर बस हंसी बाले इमोजी शेयर कर रहा है। जाहिर है कि राखी इस तरह की हरकत आए दिन करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications