Rakhi Sawant: दुबई से लौटते ही राखी ने शुरु किया ड्रामा, - 'लोगों ने वापस आ गई नौटंकी की दुकान'

Rakhi Sawant: मनोरंजन जगत में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत हमेशा ही अपने अजीबों गरीब फैशन सेंस और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में जब राखी सावंत दुबई से वापस लौटी तो पैपराजी से बात करते हुए देखी गई, जिससे यूर्जस ने राखी को फिर से ट्रोल करना शुरु कर दिया।
दरअसल राखी सावंत लाइमलाइट में रहने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ती है, हाल ही में राखी सावंत दुबई गई थीं लेकिन गुरुवार को वह दुबई से वापस आ गई हैं। उन्होंने आते ही एक शख्स को तोहफे में बुर्ज खलीफा दे दी है।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि राखी एक शख्स को बिल्डिंग बुर्ज खलीफा का स्टैचू गिफ्ट करती हैं, यह वीडियो एयरपोर्ट का है।
वीडियो में राखी सावंत को ब्लैक ड्रेस, ब्लैक शूज और ब्लैक सन ग्लासेस में देखा जा सकता है। वह पैपराजी के कैमरे के सामने एक शख्स को चचा कहकर पुकारती हैं और फिर उसे बुर्ज खलीफा का स्टैचू गिफ्ट कर देती हैं।
सोशल मीडिया पर राखी सावंत का यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वीडियो को देखकर एक शख्स ने अपने कमेंट में लिखा, 'नौटंकी की दुकान।' दूसरे ने लिखा, 'दुनिया का आठवां अजूबा है ये।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राखी सावंत के वीडियो पर कमेंट किया है। खैर सोशल मीडिया पर राखी का अलग ही जलवा है, हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications