'उसको ब्रांड पहनना पसंद है...', जब Rakhi Sawant ने Adil Durrani पर खर्च दिए थे सारे पैसे, बोलीं- भीख भी...

Rakhi Sawant On Adil Durrani: राखी सावंत बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन मानी जाती है और आपको बता दे कि अभी के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन अपने करियर से कहीं ज्यादा वह निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती है और उनकी दो शादियां भी हो चुकी है। लेकिन पिछले दिनों से सामने आ रहा है कि वह जल्दी ही पाकिस्तान की दुल्हन बनने जा रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के साथ में शादी की थी। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और राखी सावंत ने आदिल पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन अब इसी बीच राखी सावंत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है।
वायरल हो रही है इस वीडियो में राखी सावंत बताती हुई देखी जा सकती है कि आदिल दुर्रानी पर उन्होंने कितना खर्चा किया है। राखी सावंत ने वायरल वीडियो में कहा कि "अंडरवियर से लेकर पेंट, शूज और इसका विग भी मैंने खरीदा था। उमेश हेयर एक्सटेंशन से। इसको ब्रांड पहनना बहुत पसंद है।"
राखी सावंत ने अपनी इस वीडियो में आगे कहा कि "मेरे सारे पैसे इसके पीछे चले जाते थे। मां के लिए थोड़ा बहुत बचता था। उतना खुद के लिए भी नहीं बचता था। मां हर महीने बीमार होती थी फिर उनको बहुत ज्यादा कैंसर हो गया था तो भाई के पास बहुत लोगों के सामने मुझे हाथ फैलाना पड़ा है। मैं मां के लिए तो भीख भी मांग सकती हूं।"
इमोशनल होते हुए राखी आगे कहती है कि "मां के लिए तो किसी के पैर भी पड़ सकती हूं मैं।" वायरल हो रही है इस वीडियो में राखी सावंत काफी इमोशनल होती हुई नजर आ रही है और उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। काफी सारे लोग राखी को इस हालत में देखकर इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











