राखी ने बॉडी पर खर्चे 72 लाख, चैनल का निकला कबाडा़

अंदर की खबर रखने वालों वे कहा है कि मैडम राखी ने इस शो के लिए अपने कुछ खर्चे, जैसे की अपने मेकअप और जिम के बारे में चैनल को बताये थे। जिसके बाद चैनल ने राखी को इस बात की परमिशन दे दी थी कि वो जहां चाहती हैं वहां वो जाकर अपना काया-कल्प करवा सकती है।
मैडम को तो मौका चाहिए था बस पहुंच गयी वो अपनी मनपसंद जगहों पर लेकिन उसके बाद उन्होंने जो बिल चैनल वालों को पकड़ाया उसे देखकर तो चैनल वालों के होश ही उड़ गये। बिल था 72 लाख का। चैनल वालों को तो पसीने छूट गये, उन्होंने तुरंत राखी से संपर्क किया और बोला कि वो इस बिल को आधा करे, जिस पर राखी ने सिरे से इंकार कर दिया। बुरे फंसे चैनल वाले जिन्होंने राखी को अपने मन की करने की छूट दे दी थी।
अब आप खुद सोचिए राखी ने ऐसा क्या कायाकल्प करवा लिया जिसकी वजह से उनके मेकअप और जिम का खर्चा 72 लाख आ गया। राखी का ये शो मूवर्स एंड शेकर्स से खासा प्रभावित है। खैर देखना दिलचस्प होगा कि 72 लाख खर्चा करने के बाद राखी किसका दिल चुराती है।


Click it and Unblock the Notifications











