जया बच्चन को लेकर राखी सावंत का सबसे विवादित बयान! बोलीं- 'उनको कब्ज है, मुंह टेढ़ा किए रहती हैं और...'

Rakhi Sawant statement on Jaya Bachchan: बॉलीवुड की फेमस ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों के घेरे में हैं। दुबई से भारत लौटने के बाद राखी लगातार मीडिया की नजरों में बनी हुई हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह बना है उनका जया बच्चन पर दिया गया विवादित बयान, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

Rakhi Sawant statement on Jaya Bachchan

हाल ही में एक पब्लिक इवेंट के दौरान राखी सावंत मीडिया के सामने दुल्हन के अंदाज में नजर आईं। शादी से जुड़े सवालों के जवाब देते-देते बातचीत का रुख अचानक जया बच्चन की ओर मुड़ गया। इसके बाद राखी ने जो कहा, वही अब चर्चा का केंद्र बन गया है।

जया बच्चन पर राखी का विवादित बयान

राखी सावंत ने जया बच्चन के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि 'वह अक्सर गुस्से में नजर आती हैं और उनका मुंह हमेशा ऐसे रहता है, जैसे उन्हें कब्ज हो गया हो। पेट साफ करो... आप शांत रहोगे। पहले कितनी मासूम सी लगती थीं... आज कैसे खजवी की तरह लड़ रही हैं हर जगह। हर जगह मीडिया से लड़ रही हैं... राज्यसभा, लोकसभा में लड़ रही हैं... हर जगह बस लड़ रही हैं।'

राखी सावंत ने आगे कहा- 'अमिताभ बच्चन जी की बीवी हैं, लेकिन वो हर जगह बस लड़ रही हैं। मीडिया को गाली दे रही हैं... सबको गाली दे रही हैं।'

राखी सावंत यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा- 'मुझे तो ऐसा लगता है कि उन्होंने फेस पर ऐसे बोटोक्स लगा लिए हैं, जिससे उनका चेहरा गुस्सा वाला ही दिखता है। जया बच्चन जी आप मेरी फेवरेट थीं, लेकिन अब आप नहीं हो। लेकिन आपकी बहू ऐश्वर्या राय वो मेरी हमेशा से फेवरेट है और आपका बेटा अभिषेक बच्चन भी मेरा फेवरेट है और अमित जी तो हमारे दिल की धड़कन हैं। लेकिन आप खजवी हैं। आप मेरी मीडिया को क्या-क्या बोलती हैं। आप जहां जाती हैं, वहां पर गालियां देती हैं। ऐसे मुंह टेढ़ा करती हैं, जैसे आपको कब्ज हो गया हो। ये अच्छी बात नहीं है, योगा करो... पेट साफ करो। आप शांत रहोगी मेरी तरह।'

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

राखी सावंत के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई। कई यूजर्स ने राखी को ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें सीनियर एक्टर्स के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जया बच्चन का मीडिया के प्रति सख्त रवैया पहले भी कई बार देखने को मिला है।

एक बार फिर राखी सावंत ने यह साबित कर दिया कि वह अपने बयानों से सुर्खियों में रहना बखूबी जानती हैं। जया बच्चन को लेकर दिया गया यह बयान भले ही विवादों में घिर गया हो, लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नई बहस जरूर शुरू कर गया है।

More from Filmibeat

Read more about: rakhi sawant jaya bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X